फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Womens Protest against alcohol in Chamoli Karanprayag Bagoli village

शराब के विरोध में उतरीं महिलाएं: आबकारी विभाग के दफ्तर में किया हंगामा, बोलीं- घर से निकलना हो रहा मुश्किल

Mon, 22 Aug 2022 01:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग। (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग। (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 Aug 2022 01:47 PM IST
सार

बगोली गांव की महिलाएं अपने गांव से करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर सरकार और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे स्थित बगोली बाजार में पहुंचीं और प्रदर्शन किया। गुस्साई महिलाओं ने कहा कि बगोली और आसपास के बाजारों व गांवों में धड़ल्ले से शराब पहुंचाई जा रही है।

विज्ञापन
Womens Protest against alcohol in Chamoli Karanprayag Bagoli village
शराब के विरोध में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बगोली बाजार में शराब की बिक्री होने पर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण गांवों में माहौल खराब हो रहा है। शराबियों के कारण महिलाओं और बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वह बाजार में सामान खरीदने तक नहीं जा पा रही हैं। उन्होंने अवैध शराब की बिक्री रोकने और इसके खिलाफ कानून कठोर बनाने की मांग उठाई।

विज्ञापन


रविवार को बगोली गांव की महिलाएं अपने गांव से करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर सरकार और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे स्थित बगोली बाजार में पहुंचीं और प्रदर्शन किया। गुस्साई महिलाओं ने कहा कि बगोली और आसपास के बाजारों व गांवों में धड़ल्ले से शराब पहुंचाई जा रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...आपदा के निशां: तबाही के मंजर के बीच आंसुओं का सैलाब, रोते परिजन बोले- हमारे अपनों के शव दिला दो और कुछ न चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर असामाजिक तत्व सड़कों, गांवों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैला रहे हैं। साथ ही महिलाओं पर टिप्पणी करते हैं। उन्होंने पुलिस, प्रशासन व आबकारी विभाग के अधिकारियों से अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने और शराब पीकर अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान बसंती देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष हेमा देवी, शशि कठैत, बीना देवी, भुवना देवी, विजय देवी, शशी देवी, उर्मिला देवी और कमला देवी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed