{"_id":"657608845c4df7a67a019f84","slug":"womens-conference-was-organized-at-chaudhary-dehradun-news-c-5-1-drn1033-304930-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: परिवार, समाज व राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की अहम सहभागिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: परिवार, समाज व राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की अहम सहभागिता
विज्ञापन
Iजीएमएस रोड पर महिला सम्मेलन आयोजित, वैज्ञानिक और डॉक्टरों को किया सम्मानितI
जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्महाउस में महिला सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दून विवि की कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि पुरातन काल, वैदिक काल से महिला चिंतन के केंद्र में रही हैं। प्रत्येक काल में महिला ने परिवार, समाज व राष्ट्र के निर्माण में सहभागिता की है, जो भविष्य में भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्पित है।
सम्मेलन में आरएसएस से संबद्ध महिला समन्वय की उत्तराखंड प्रांत संयोजक डॉ अंजलि वर्मा ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण और विकास के लिए महिलाएं हमेशा से प्रतिबद्ध रही हैं। कहा कि नगर, ग्राम, तहसील स्तर तक महिलाओं की समस्याएं सुनकर समाधान खोजने चाहिए। आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि महिला राष्ट्र की आधारशिला है। हम मातृ शक्ति का सदैव सम्मान करते आए हैं। माता ने सदैव वीर पुत्रों को मार्गदर्शन दिया है। भविष्य में भी उनसे अमृत काल में अनेक अपेक्षाएं है कि वह राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका में रहेंगी।
डॉ. रितु गुप्ता ने महिलाओं को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में विजय, गीता बिष्ट, राधिका गंभीर सहित वैज्ञानिक और डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। विचार विमर्शों के सत्र चले। इस दौरान विधायक सविता कपूर, आशा नौटियाल, शिवरानी, कंचन गुनसोला, पूनम बुटोला शर्मा, डॉ. अनिता रावत, शिवानी ककड़लता शर्मा, प्रीति शुक्ला, यामा शर्मा, विजय लक्ष्मी उपस्थित थीं।