फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women will wear only three ornaments in the ceremony

Dehradun News: शादी और समारोह में सिर्फ तीन गहने पहनेंगी महिलाएं

Sat, 18 Oct 2025 02:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 18 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Women will wear only three ornaments in the ceremony
तहसील क्षेत्र के कंदाड़ गांव में ग्रामीणों ने एक सामूहिक बैठक में शादी और अन्य समारोह में राइणियों (विवाहित महिलाएं) के केवल तीन सोने के आभूषण पहनने का निर्णय लिया है। महिलाएं केवल सोने की नाक की फूली, कान के बुंदे और गले में मंगल सूत्र पहनेंगी। शादी और अन्य समारोह में सोने के आभूषणों के अनावश्यक प्रदर्शन को रोकने के लिए आम सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर में पारंपरिक रूप से राइणियों के सोने के आभूषण पहनने की परंपरा रही है, लेकिन वर्तमान समय में सोने की बढ़ती कीमतों के कारण यह परंपरा गरीब परिवारों के लिए बोझ बनती जा रही है। कोई भी महिला आर्थिक रूप से कमजोर महसूस न करे, इसके लिए सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन




बैठक में यह भी तय हुआ कि यदि कोई महिला इस नियम का उल्लंघन करती है तो उस पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। निर्णय के अनुसार गांव के सभी परिवारों को इस नियम का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में गांव के स्याणा मुन्ना सिंह रावत, टीकम सिंह रावत, गजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, भगवती रणवीर, अमित, शूरवीर सिंह, अनिल सिंह चौहान, जीत सिंह, भगत सिंह रावत, दौलत सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed