फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women were welcomed in Sahiya Bazar, Kotha,

Dehradun News: किमोठा गांव की लड़कियों ने देवता को अर्पित किया चांदी का छत्र

Mon, 17 Jul 2023 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Women were welcomed in Sahiya Bazar, Kotha,
साहिया बाजार, कोठा, ककाड़ी और कनबुआ गांव में महिलाओं का किया गया स्वागत
विज्ञापन


खत सिलगांव के किमोठा गांव की लड़कियों ने कनबुआ गांव स्थित शिलगूर और बिजट देवता को चांदी का छत्र अर्पित किया। इस मौके पर भव्य भंडारे का भी आयोजन हुआ।



सावन मास की संक्रांति के चलते क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ ही लोगों ने देव दर्शन कर अपनी और परिवार की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही मंदिर में रौनक बनी रही। देवता के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। किमोठा गांव की 85 महिलाएं छत्र को यमुना नदी में स्नान कराकर दोपहर करीब 12 बजे कनबुआ गांव स्थित मंदिर पहुंची। जहां विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद छत्र को मंदिर में चढ़ाया गया।

इससे पहले साहिया बाजार, कोठा, ककाड़ी और कनबुआ गांव में छत्र लेकर पहुंची महिलाओं का स्वागत किया गया। देव पुजारी खुशी राम शर्मा ने बताया कि देवता को लेकर लोगों की गहरी आस्था है। इसी आस्था के चलते किमोठा गांव में विवाहित और अविवाहित लड़कियों ने आपसी सहयोग से देवता के लिए छत्र बनाया है।
विज्ञापन




इस मौके पर कुल पुरोहित सियाराम शर्मा, बजीर शांत सिंह पंवार, भंडारी संतन सिंह पंवार, देव माली धन सिंह पंवार, खजान सिंह पंवार, ग्राम प्रधान सरिता देवी, किमोठा गांव के स्याणा सबल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed