{"_id":"5e5fa9eb8ebc3eeb3d4a7244","slug":"women-under-19-odi-trophy-uttarakhand-won-sixth-time-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"वूमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: उत्तराखंड की लगातार छठी जीत, गुजरात को दी करारी शिकस्त ","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
वूमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: उत्तराखंड की लगातार छठी जीत, गुजरात को दी करारी शिकस्त
Wed, 04 Mar 2020 06:48 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 04 Mar 2020 06:48 PM IST
सार
- निशा-नीलम की घातक गेंदबाजी के सामने गुजरात 104 रनों पर ढेर, शगुन-ज्योति रहे मैच फिनिशर
विज्ञापन
वूमेन अंडर-19 टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वूमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में उत्तराखंड की महिला टीम ने लगातार छठी जीत दर्ज की है। बुधवार को उत्तराखंड ने गुजरात को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। निशा मिश्रा और नीलम की घातक गेंदबाजी के सामने गुजरात ने घुटने टेक दिए। गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
सनोसारा क्रिकेट स्टेडियम राजकोट में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने बल्लेबाजी की। निशा मिश्रा और नीलम ने शुरुआती ओवर से ही हमला बोल दिया। महक शून्य, भाव्या 5, स्तुति जैन 1, हिरलबेन 23, लीना पटेल 20, लिसा जोशी 15, फोरमबेन परमार 8, तान्या शून्य, कृष्णा पटेल 9, जान्वीबेन पटेल 11 रन पर आउट हुई। पूरी टीम 47 ओवर में 104 रनों पर आउट हुई। निशा मिश्रा और नीलम ने 3-3 विकेट चटके। लक्ष्मी, रुचि चौहान, राघवी ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन
105 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड को पहला झटका नंदनी कश्यप (6) के रूप में लगा। हालांकि, इसके बाद शगुन ने ज्योति गिरि के साथ मिलकर शानदार खेल दिखाया। शगुन ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया। शगुन ने 54 और ज्योति ने 36 रनों की पारी खेलकर मैच खत्म किया। दोनों ही नाबाद लौटे।
विज्ञापन