फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women should strengthen their economic condition through fruit production and marketing

Dehradun News: फल उत्पादन व विपणन से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें महिलाएं

Mon, 10 Mar 2025 09:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Women should strengthen their economic condition through fruit production and marketing
चकराता। वन प्रभाग की रीवर रेंज के सिलीगाड़ क्षेत्र में कैट प्लान के माध्यम से चलाए जा रहे महिला प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को स्थानीय संसाधनों से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने कहा कि फल उत्पादन व विपणन से ग्रामीण महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकती हैं। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से ग्रामीण महिलाएं फल प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन की व्यावहारिक जानकारी लेकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कवायद से वन और आम जन मानस के बीच संबंधो को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर ग्रामीण महिला स्वास्थ्य चेतना एवं स्वरोजगार विकास समिति की सचिव कृष्णा बिजल्वान ने बताया कि चकराता वन प्रभाग के मार्गदर्शन व वित्तीय सहायता और ग्रामिण महिला स्वास्थ्य चेतना एवं स्वरोजगार विकास समिति, पुरोला, उत्तरकाशी के संयुक्त प्रयास से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 ग्राम पंचायतों और 23 गांव में कराया जा रहा है। इस अवसर पर शिखा चौहान, मिजान दास, बलवीर सिंह, शूरवीर सिंह, जलमा देवी, विनीत, लक्ष्मी राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed