{"_id":"58afd9ff4f1c1b8716b24b17","slug":"women-seat-possibility-in-uttarakhand-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत बढ़ा, पर क्या बढे़गी इस बार सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत बढ़ा, पर क्या बढे़गी इस बार सीट
विपिन बनियाल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
मतदाता
उत्तराखंड राज्य बनाने में महिलाओं का योगदान रहा। लोकतंत्र के पर्व जब-जब आए,उसमें रंग भरने का काम भी महिलाओं ने ही किया। वोट डालने के लिए महिलाएं बढ़-चढ़कर हमेशा निकलीं। इस बार तो रिकार्ड ही तोड़ दिया।
विज्ञापन
मगर महिला नेतृत्व उभारने के लिए जो बड़ी-बड़ी बातें होती रही हैं, उनमें ठोस कुछ नहीं निकला है। हाल ये है कि राज्य बनने के बाद आज तक विधानसभा के भीतर महिलाओं की संख्या दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाई है। मामला 6-7 महिला विधायकों तक ही सिमटा रहा है। इस बार क्या सूरत बदल पाएगी, इस पर सबकी निगाहें हैं। हालांकि उम्मीदवारी के लिहाज से देखें, तो इस बार भी अपेक्षाकृत कम महिला उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विधानसभा में महिलाओं की मौजूदगी के लिहाज से देखें, तो 2012 में सबसे ज्यादा छह महिला विधायक एक साथ दिखाई दी हैं। 2012 में जब चुनाव हुआ था, तब पांच महिला विधायक ही जीतकर आ पाईं। डा.इंदिरा हदयेश, अमृता रावत, शैलारानी रावत, विजया बड़थ्वाल और सरिता आर्य विधायक बनीं। मगर उपचुनाव के बाद की स्थिति में महिला विधायकों का विधानसभा के भीतर कुनबा बढ़ गया। उनके साथ रेखा आर्य और ममता राकेश भी जुड़ गईं।
विज्ञापन
इससे पहले, 2002 और 2007 के चुनाव में सिर्फ चार-चार महिला विधायक ही रहीं। विजया, इंदिरा, अमृता, आशा और वीना महराना जैसी महिला नेत्रियां इस दौरान विधानसभा तक पहुंचीं। इन स्थितियों के बीच, इस बात का जिक्र करना भी जरूरी है, कि प्रमुख सियासी दलों बीजेपी और कांग्रेस ने महिला दावेदारों को टिकट देने में कम दिलचस्पी दिखाई।
पार्टी के भीतर महिलाओं को 33 फीसदी सीटें देने की मांग उठती रहीं, लेकिन बामुश्किल 10 से 13 फीसदी तक ही महिलाओं को टिकट मिल पाए। इस बार भी स्थिति नहीं बदली हैं। हालांकि कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी और बीजेपी महिला नेत्री मधु भट्ट का मानना है कि इस बार ज्यादा महिलाएं जीतकर आएंगी।
ये रही अब तक स्थिति
2002
कुल वोटर-5270375
महिला वोटर-2557028
महिला वोटिंग प्रतिशत-52.64
महिला उम्मीदवार-72
महिला विधायक-4
2007
कुल वोटर-5985302
महिला वोटर-2946311
महिला वोटिंग प्रतिशत-59.45
महिला उम्मीदवार-56
महिला विधायक-4
2012
कुल वोटर-6377330
महिला वोटर-3024346
महिला वोटिंग प्रतिशत-68.12
महिला उम्मीदवार-63
महिला विधायक-5
2017
कुल वोटर-7513547
महिला वोटर-3533225
महिला वोटिंग प्रतिशत-69.34
महिला उम्मीदवार-61
महिला विधायक- 0