फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women protection in dehradun city bus

सिटी बस में 'मजनू' करे छेड़छाड़ तो बजा दें ‘सीटी’

Mon, 22 Jan 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 Jan 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
women protection in dehradun city bus
city bus - फोटो : file photo

सिटी बस में यात्रा के दौरान यदि कोई छेड़छाड़ या परेशान करे तो महिला या छात्रा सीट पर लगी सीटी को बजा सकेंगी।

विज्ञापन


इसके बाद चालक-परिचालक अन्य यात्रियों की मदद से आरोपी को पकड़ लेंगे। सोमवार से शहर की 60 बसों में 1800 सीटी लगाने की तैयारी है। डीआईजी केवल खुराना ने रविवार शाम प्रोजेक्ट आवाज की तैयारियों की समीक्षा की।

ट्रैफि क निदेशालय सिटी बसों में सुरक्षा का माहौल तैयार करने के लिए सोमवार से प्रोजेक्ट आवाज लांच करने जा रहा है। इसके तहत हर बस में 30 सीटी लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन


ट्रैफिक निदेशालय के निदेशक केवल खुराना के मुताबिक यह सीटी सीट के अगली तरफ लगी होगी, इसका उपयोग केवल महिलाएं ही कर सकती हैं। यात्रा के दौरान यदि कोई उन्हें तंग करता है तो वह सीटी बजाकर चालक-परिचालक और आसपास के लोगों की मदद ले सकती हैं। सीटी बजने पर चालक बस को रोककर पीड़ित महिला की मदद को आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे तो तमाम बसों में कंट्रोल रूम और अधिकारियों के नंबर बस में मोटे अक्षरों में लिखवाएं जा रहे हैं। कई बार देखने में आता है कि पुलिस के आने से पहले ही आरोपी बस से उतरकर भाग जाता है। खुराना ने उम्मीद जताई कि यह प्रोजेक्ट काफी कारगर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed