फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Policy Draft in Uttarakhand Receives Approval from Committee of Secretaries Uttarakhand news

Uttarakhand: प्रदेश में महिला नीति के प्रारूप को मिली सचिव समिति की मंजूरी, अब कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

Mon, 04 May 2026 01:40 PM IST
Renu Saklani बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 04 May 2026 01:40 PM IST
सार

प्रदेश में महिला नीति के प्रारूप को सचिव समिति की मंजूरी मिलने के बाद अब कैबिनेट में  इसके लिए प्रस्ताव आएगा। राज्य में पहली बार महिला नीति बनने जा रही है।

विज्ञापन
Women Policy Draft in Uttarakhand Receives Approval from Committee of Secretaries Uttarakhand news
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में पहली बार बनने जा रही महिला नीति के प्रारूप को सचिव समिति ने मंजूरी दे दी है। इस नीति को लागू करने के लिए अब कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं का आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नीति का प्रारूप महिलाओं के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें ग्राम पंचायतों के स्तर पर महिला सभाओं के आयोजन की सिफारिश की गई है, ताकि महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा सके। अनुसूचित जाति, जनजाति और कामकाजी महिलाओं की चुनौतियों को कम करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने का प्रावधान है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह नीति राज्य में लागू हो जाएगी। महिला नीति के साथ ही एक्शन प्लान भी तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र की तर्ज पर तैयार किया जा रहा एक्शन प्लान
महाराष्ट्र ने महिला नीति बनाई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक उसकी तर्ज पर एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। महाराष्ट्र की महिला नीति में कहा गया है कि लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय उच्च शक्ति समिति का गठन किया जाएगा। महिला और बाल विकास मंत्री, अन्य प्रमुख मंत्री इस समिति में सदस्य होंगे। यह समिति नीति को लागू करने और जब भी जरूरत होगी बैठकें आयोजित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला नीति के प्रारूप को तैयार किए जाने के बाद सचिव समिति की बैठक में इसे मंजूरी मिल चुकी है। इसके प्रस्ताव को अब कैबिनेट में लाया जाएगा। बीएल राणा, निदेशक महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: इधर निकला हाथियों का झुंड व गुलदार, उधर वन कर्मियों को अलर्ट, AI चेतावनी प्रणाली बन रही मददगार

महिला नीति के बनने से महिलाएं सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य, शिक्षा हर क्षेत्र में सशक्त बनेंगी। इसका प्रारूप शासन में है। जिसे कभी भी कैबिनेट में लाया जा सकता है। - कुसुम कंडवाल, अध्यक्ष महिला आयोग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed