फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Give birth twins after run for Hospital for delivery in champawat

प्रसव के लिए काटे चार अस्पतालों के चक्कर, 189 किमी का सफर करने के बाद दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

Wed, 19 Jun 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Jun 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Women Give birth twins after run for Hospital for delivery in champawat
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड के चंपावत में पाटी विकासखंड के दूरस्थ साल गांव की गर्भवती महिला को प्रसव के लिए कई अस्पतालों के चक्कर काटने पड़े। महिला ने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में सोमवार रात जुड़वा शिशुओं को जन्म दिया। जिले में एक भी अस्पताल में गायनाकोलोजिस्ट के नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


साल गांव की गर्भवती भावना देवी (20) को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। भावना के पति के घर से बाहर होने पर जेठानी मंजू अपनी देवरानी भावना को 70 किलोमीटर दूर पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, लेकिन महिला चिकित्सक और अन्य सुविधाएं नहीं होने से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आभाष सिंह ने गर्भवती को लोहाघाट अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


महिला की गंभीर हालत को देख लोहाघाट अस्पताल से उसे चंपावत जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में जरूरी उपचार करने के बाद गर्भवती महिला को गायनाकोलोजिस्ट नहीं होने की वजह से पिथौरागढ़ महिला अस्पताल रेफर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता जयदत्त जोशी ने बताया कि पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में भावना देवी ने जुड़वा शिशुओं को जन्म दिया। फिलहाल मां और दोनों शिशुओं की हालत ठीक है लेकिन महिला को शिशुओं को जन्म देने के लिए 189 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा।

साल गांव से 70 किमी पाटी, पाटी से 31 किमी लोहाघाट, लोहाघाट से 13 किमी चंपावत और फिर चंपावत से 75 किमी पिथौरागढ़ की दौड़ लगानी पड़ी। इस पूरी कवायद में 12 घंटे से अधिक का वक्त लगा। परिजनों ने बताया कि प्रसूता भावना का गर्भ से लेकर शिशु जन्म तक एक बार भी न तो अल्ट्रासाउंड परीक्षण हुआ और न ही किसी तरह का सुरक्षा टीका लगा। 

चंपावत जिला अस्पताल में गायनोकोलोजिस्ट नहीं होने से गर्भवती महिलाओं के जटिल केस यहां से रेफर करने पड़ रहे हैं। लोहाघाट अस्पताल को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे केस चंपावत जिला अस्पताल के बजाय सीधे पिथौरागढ़ महिला अस्पताल रेफर करें। वहीं चंपावत अस्पताल में हुई जांच में पता चला कि गर्भ धारण करने के बाद महिला का एक भी परीक्षण नहीं हुआ है। इसके लिए संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता से जवाब मांगा जाएगा।
-डॉ. आरके जोशी, मुख्य चिकित्साधीक्षक, जिला अस्पताल चंपावत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed