शिवरात्रि पर 'शिव' के घर में गूंजी तीन 'भोले' की किलकारी, खुशी का नहीं रहा ठिकाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की में लक्सर क्षेत्र के मुटकाबाद गांव निवासी एक युवक के यहां शिवरात्रि पर तीन नन्हें भोलों की किलकारी एक साथ गूंजी। शिवरात्रि पर मिले शिव के आशीर्वाद से परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं है।
महिला ने एक प्राइवेट अस्पताल में बच्चों को जन्म दिया है। फिलहाल तीनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। हालांकि बच्चों का वजन कम होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
क्षेत्र के मुटकाबाद गांव निवासी शिव कुमार हरिद्वार सिडकुल में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। उसकी पत्नी प्रीति नौ माह की गर्भवती थी। सोमवार रात प्रसव पीड़ा उठने पर उन्हें लक्सर कस्बे में सोसायटी रोड मोहल्ले स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रात करीब दो बजे शिवरात्रि पर्व पर शिवकुमार की पत्नी ने तीन बच्चों को जन्म दिया। एक साथ तीन बच्चों की किलकारी गूंजने पर परिवार में खुशियों का माहौल है। परिवार में शिवरात्रि पर एक साथ तीन बेटों के जन्म लेने पर परिवार के लोगों ने उन्हें शिव का आशीर्वाद बताया।
डॉ. अंकित लोहान ने बताया कि तीनों बच्चों ने सामान्य डिलीवरी से जन्म लिया है। उन्होंने बताया कि एक शिशु का वजन डेढ़ किलो ग्राम, दूसरे शिशु का वजन एक किलोग्राम व तीसरे शिशु का वजन एक किलो 250 ग्राम है। बच्चों के कमजोर होने की वजह से तीनों को हायर सेंटर भेजा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।