फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Give Birth Girl Child on Hospital campus Floor newborn death in kiccha

शर्मनाक! सरकारी अस्पताल के परिसर में हुआ महिला का प्रसव, पैदा होते ही बच्ची की मौत

Thu, 22 Aug 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Aug 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Women Give Birth Girl Child on Hospital campus Floor newborn death in kiccha
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के किच्छा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को ग्राम सिरौलीकलां निवासी एक गर्भवती ने प्रसव पीड़ा के बाद शिशु को जन्म दिया, लेकिन नवजात ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


इस पर परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आनन-फानन में अस्पताल कर्मचारियों ने प्रसूता को वार्ड में भर्ती कर लिया। वहीं अस्पताल अधीक्षक ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ग्राम सिरौलीकलां निवासी नाजुक (26) पत्नी जाकिर को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाए। नाजुक की मां सायरा ने आरोप लगाया कि जब वे अपनी बेटी को लेकर यहां पहुंची तो अस्पताल स्टाफ ने कहीं बाहर ले जाने की बात कहकर अस्पताल से निकाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा से कराहती नाजुक को लेकर वह बाहर निकली तो परिसर में सड़क पर वह गिर गई और वहीं पर उसने एक बच्ची को जन्म दिया। मदद की गुहार लगाई तो अस्पताल स्टाफ आया और फिर नाजुक को लेकर डिलीवरी वार्ड में ले गए, जहां उसे बिना बिस्तर के पलंग पर लिटा दिया गया। इधर, प्रसव के बाद नवजात बच्ची की मौत हो गई। इधर नाजुक के पति जाकिर ने बताया कि प्रसव के बाद उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

रात में अस्पताल स्टाफ से नहीं मिली मदद 
अस्पताल में अपनी पत्नी फिरदौस को लेकर आए टेलर मास्टर जावेद रजा ने बताया कि उनकी पत्नी अस्पताल में दो दिन से भर्ती थी। रात में उन्हें किसी स्टाफ से कोई मदद नहीं मिली। बताया कि रात एक बजे से लगातार वे स्टाफ को पत्नी को देखने के लिए कहते रहे, लेकिन बुधवार सुबह छह बजे तक कोई स्टाफ नहीं मिला। 

प्रसव के बाद नवजात बच्ची की मौत का मामला मेरे संज्ञान में है। शिकायत पर मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
-डॉ. एचसी त्रिपाठी, अस्पताल अधीक्षक, किच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed