फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women drivers will get equal rights survey done for pink auto stand NOC Dehradun Uttarakhand News in hindi

Amar Ujala Impact: महिला चालकों को मिलेगा बराबरी का हक, सात वर्षों से ऑटो स्टैंड की लड़ाई लड़ रही थी गुलिस्तां

Tue, 20 Feb 2024 02:43 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 20 Feb 2024 02:43 PM IST
सार

महिला चालकों को अब बराबरी का हक मिलेगा। पिछले सात वर्षों से राजधानी देहरादून में ऑटो स्टैंड की लड़ाई लड़ रही गुलिस्तां और चार महिलाओं की मेहनत आखिरकार रंग लाई।

विज्ञापन
Women drivers will get equal rights survey done for pink auto stand NOC Dehradun Uttarakhand News in hindi
महिला ऑटो चालकों से साथ बातचीत करते एआरटीओ राजेन्द्र विराटिया और अन्य अधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछले सात वर्षों से महिला ऑटो स्टैंड की मांग कर रहीं गुलिस्ता और अन्य महिला चालकों को अब उनका हक मिलेगा। परिवहन विभाग ने नगर निगम, यातायात पुलिस, लोनिवि से सामंजस्य बिठाकर पिंक ऑटो स्टैंड बनाने के लिए सहमति बनाते हुए मौके पर जाकर सर्वे किया। सर्वे की रिपोर्ट विभागों को भेजने के साथ ही सभी विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया गया है।

विज्ञापन


अब जल्द दून अस्पताल की नई बिल्डिंग के सामने महिला ऑटो स्टैंड का बोर्ड लग जाएगा। गौरतलब हो कि गुलिस्ता समेत चार ऑटो रिक्शा चालक दून में सात वर्षों से ऑटो चला रही हैं। इन्हें ऑटो संचालन के लिए कोई तय स्थान नहीं मिल पा रहा था। दून अस्पताल के सामने यह लोग ऑटो खड़ा करती थीं, जहां पर उन्हें कई तरह की समस्याएं आ रही थीं।
विज्ञापन


ऑटो स्टैंड के लिए बनाई गई सहमति
अमर उजाला ने 18 फरवरी के अंक में उनकी समस्या को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। परिवहन विभाग ने कहा कि वह गुलिस्ता और अन्य महिला चालकों की समस्या को लेकर बेहद गंभीर है। इस समस्या का प्रमुखता के साथ निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला ऑटो स्टैंड की व्यवस्था कराने के दिए निर्देश 
आरटीओ शैलेश तिवारी के निर्देशन में एआरटीओ राजेंद्र विराटिया को महिला ऑटो स्टैंड की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। एआरटीओ ने टीम के साथ मौके पर जाकर सर्वे किया और नगर निगम, लोनिवि और यातायात पुलिस के साथ सामंजस्य बिठाकर महिला ऑटो स्टैंड के लिए सहमति बनाई।

महिला ऑटो चालक बेहद खुश
चारों विभाग महिला स्टैंड के लिए तैयार हैं। नगर निगम समेत सभी विभागों की ओर से एनओसी मिल गई है। एआरटीओ राजेंद्र विराटिया ने बताया कि कुछ कागजी कार्रवाई शेष है। इसके पूरा होते ही मौके पर महिला ऑटो स्टैंड का बोर्ड लगा दिया जाएगा। गुलिस्ता और अन्य महिला ऑटो चालक इस प्रयास से बेहद खुश हैं। कहती हैं, अब उन्हें ऑटो खड़ा करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने सभी सरकारी महकमों को धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मार्च के दूसरे हफ्ते तक लागू हो सकती है आचार संहिता, जानें पक्ष-विपक्ष की क्या है तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed