फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Dead Body Found in Hotel Room haridwar

होटल में मृत मिली दून की ब्यूटी पार्लर संचालिका, दो कांस्टेबलों पर दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज

Mon, 20 Jan 2020 10:32 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Jan 2020 10:32 AM IST
Women Dead Body Found in Hotel Room haridwar
होटल के कमरे में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

रविवार सुबह हरिद्वार के ऋषिकुल क्षेत्र के एक होटल के कमरे में देहरादून की ब्यूटी पार्लर संचालिका संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। सीओ सिटी कार्यालय में तैनात कांस्टेबल दीपक चौहान ने शनिवार को ही महिला को अपनी पत्नी बताते हुए उसके साथ होटल में एंट्री की थी। घटना की सूचना मिलते ही दून से पहुंचे महिला के परिजनों ने मायापुर चौकी में देर रात तक हंगामा किया।



उनका आरोप था कि जहर देकर महिला की हत्या की गई है और पुलिस आरोपियों को बचा रही है। आखिरकार देर रात पुलिस ने मृतका के भाई जयदीप की तहरीर पर पुलिसकर्मी दीपक चौहान, उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।


रविवार सुबह होटल सिटी पार्क के मैनेजर अनिल वर्मा ने मायापुर चौकी पुलिस को सूचना दी कि एक महिला कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी कर दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो महिला का शव बेड पर पड़ा था। कमरे के अंदर शराब की बोतल, नॉनवेज, सिगरेट और गुटखे के पैकेट बिखरे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने जब होटल के मैनेजर से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मायापुर पुलिस चौकी के कांस्टेबल ने होटल में कमरा बुक कराया था जबकि सीओ सिटी कार्यालय में तैनात कांस्टेबल दीपक चौहान महिला को लेकर आया था। होटल के रजिस्टर में महिला को दीपक ने अपनी पत्नी ऋचा सिंह उर्फ अन्नू त्यागी दर्शाते हुए एंट्री की थी। 

सिपाही का नाम भी आ रहा सामने

सूचना मिलते ही एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी मौके पर पहुंचे। तफ्तीश में मृतका की पहचान देहरादून निवासी के रूप में हुई। यहां वह ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वह शुक्रवार को यहां एक शादी की बुकिंग के चलते आई थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कांस्टेबल ही महिला के साथ होटल पहुंचा था।

कुछ देर बाद वह चला गया। रात 12 बजे वह फिर से होटल पहुंचा और दरवाजा न खुलने पर लौट गया था। करीब चार साल से दोनों की जान पहचान थी और महिला तलाकशुदा है। महिला का एक बेटा भी है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आ सकेगा। 

कांस्टेबल ने नहीं दी थी आईडी 
होटल में कमरे की बुकिंग कराते वक्त कांस्टेबल दीपक चौहान ने न तो अपनी आईडी दी थी और न ही महिला की। रजिस्टर में आने की वजह भी घूमना लिखा थी। पते के नाम पर केवल देहरादून लिखा था।

एसएसपी ने एसपी सिटी से मांगी रिपोर्ट
मामले में प्रथमदृष्ट्या दो पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आने पर एसएसपी ने गंभीर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में एसपी सिटी से रिपोर्ट तलब की गई है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed