{"_id":"5ce57a31bdec22076100bf18","slug":"women-dead-body-found-in-forest-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, सिर पर मिले गहरे चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, सिर पर मिले गहरे चोट के निशान
Wed, 22 May 2019 10:07 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 22 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से तीन किमी दूर निगलाट क्षेत्र में एक महिला का शव सड़क से 25 मीटर नीचे जंगल में मिला। महिला के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं। आशंका है कि महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होने की बात कह रही है। उधर, महिला का शव मिलने की सूचना पर सीओ आरएस नबियाल मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बुधवार सुबह मछली डिग्गी, सिरोड़ी भवाली निवासी किरन बिष्ट (35) पुत्री शेर सिंह बिष्ट को भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर निगलाट के पास करीब 25 मीटर नीचे खाई में पड़े देखा। इसकी सूचना उन्होंने अन्य ग्रामीणों को दी। उन्होंने भवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच की तो पाया कि किरन बिष्ट की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा। अलबत्ता मृतका के सिर पर दिख रहे चोट के निशान से इसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। कोतवाल सिंह ने बताया कि मृतका के माथे पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
महिला की हत्या कर शव यहां फेंकने की आशंका
निगलाट के जिस क्षेत्र में महिला का शव मिला, उससे एनएच 25 मीटर दूरी पर है। साथ ही जिस स्थान पर महिला का शव मिला, उससे थोड़ा दूर पर टूटी चूड़ियां और खून के दाग जगह-जगह पड़े हैं। अंदेशा है कि महिला की हत्या कहीं दूसरी जगह कर शव को खींचकर यहां फेंका गया है। महिला के सिर पर गहरे चोट के निशान है। इससे पुलिस भी महिला की मौत को हत्या से जोड़ रही है।
महिला को मंगलवार शाम भवाली में देखा गया था
स्थानीय लोगों के मुताबिक किरन बिष्ट को मंगलवार शाम 3 बजे के समय भवाली बाजार में देखा गया था। लोगों के मुताबिक उसके हाथ में दो बैग थे, लेकिन घटना स्थल से कोई भी बैग बरामद नहीं हुआ है।
कवरेज के दौरान पत्रकारों से महिला एसआई ने की अभद्रता
घटना की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ भवाली कोतवाली में तैनात एक महिला एसआई द्वारा अभद्रता की गई। इससे नाराज पत्रकारों ने सीओ आरएस नबियाल से शिकायत की। सीओ ने महिला एसआई को फटकार लगाई। भवाली और भीमताल प्रेस क्लब के पत्रकारों ने कहा कि महिला एसआई की अभद्रता की शिकायत एसएसपी से की जाएगी।