फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women commit suicide for TV channel Recharge in khatima

पति ने कराया TV का कम चैनल वाला रिचार्ज, तो पत्नी को आया गुस्सा और फिर...

Tue, 19 Sep 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा Updated Tue, 19 Sep 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
women commit suicide for TV channel Recharge in khatima

पत‌ि ने टीवी के कम चैनल वाला रिचार्ज कराया तो पत्नी को भयानक गुस्सा आ गया। पत्नी पत‌ि पर खूब च‌िल्लाई, लेक‌िन इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने जो क‌िया उससे सब सकते में आ गए।

विज्ञापन


नगर से सटे एक गांव में टीवी चैनल के रिचार्ज कराने को लेकर हुए विवाद के बाद पति-पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। रविवार को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दंपति की नौ माह की बेटी है। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में मामले की शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भुजिया नंबर तीन निवासी जितेंद्र ने टीवी चैनल का रिचार्ज कराया। पत्नी ने मन मुताबिक चैनल न आने की शिकायत करते हुए पति से कहा कि उसे ज्यादा चैनल के लिए रिचार्ज कराना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेश में आकर खाया जहर

women commit suicide for TV channel Recharge in khatima

इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई। बात इतनी बढ़ी कि महिला ने आवेश में आकर जहर खा लिया। ससुराली उसे पीलीभीत के अस्पताल ले गए। पीलीभीत में ही महिला का मायका है। खबर पाकर उसके मायके वाले भी अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने महिला के पति को धमकाया कि अगर उनकी बेटी को कुछ हुआ तो उन सबको जेल की हवा खानी पड़ेगी। इस बीच जितेंद्र इलाज के लिए रुपये जुटाने खटीमा आया तो पीछे अस्पताल में उसकी पत्नी की मौत हो गई।

इसकी खबर मिलने पर जितेंद्र ने भी जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। दोनों ही परिवारों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल कैलाश भट्ट ने इस तरह की किसी वारदात के संबंध में कोई शिकायत नहीं आने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed