फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women and children shopped fiercely at the fair

Dehradun News: महिलाओं और बच्चों ने मेले में जमकर की खरीदारी

Sun, 02 Mar 2025 08:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Women and children shopped fiercely at the fair
विकासनगर। महाशिवरात्रि पर्व से शुरू हुए बाढ़वाला मेले के तीसरे दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने न सिर्फ मेले का लुत्फ उठाया बल्कि जमकर खरीदारी भी की। पकौड़ी, फास्ट फूड के ठेलों और साज-सज्जा की दुकानों पर काफी संख्या में लोग खड़े दिखाई दिए। मेला स्थल पर खूब रौनक रही। लोग सुबह 10 बजे से ही मेले में पहुंचना शुरू हो गए थे। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग मेला देखने आए थे। इस दौरान लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। कॉस्मेटिक, खेल-खिलौने, साज-सज्जा सहित अन्य सामान की दर्जनों सजी दुकानों पर दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने की पुरजोर कोशिश करते रहे। मेले में सबसे अधिक युवतियां और महिलाओं ने खरीदारी की। बच्चों ने भी जमकर अपने लिए खिलौने खरीदे। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त करती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed