फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Abscond With Lover After 12 years of marriage and left Four Children

शादी के 12 साल बाद गैर मर्द पर आया चार बच्चों की मां का दिल, फिर कर दिया ये काम

Wed, 13 Nov 2019 06:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Nov 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
Women Abscond With Lover After 12 years of marriage and left Four Children
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अपनी पत्नी की शिकायत लेकर एक व्यक्ति पुलिस के पास पहुंचा। बोला, साहब! शादी को 12 साल हो गए हैं। शादी के बाद चार बच्चे भी हैं। अब पत्नी अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। इतना ही नहीं अपने चार बच्चों को भी अपनाने से इनकार कर रही है।

विज्ञापन


घर वापस आने का दबाव बनाने पर पत्नी ने पुलिस में मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। पत्नी से पीड़ित एक पति ने एसपी देहात से मिलकर पत्नी के घर वापसी करवाने की गुहार लगाई है। एसपी देहात ने मामले में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।  
विज्ञापन


मंगलौर कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को एसपी देहात नवनीत सिंह से मुलाकात की। पीड़ित ने बताया  कि उसकी रुड़की के एक गांव निवासी एक युवती से 12 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से पत्नी खुशी से रह रही थी। इस बीच चार बच्चे भी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब पता चला कि उसका शादी से पहले से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। वह चोरी छिपे अपनी प्रेमी से मिलने जाती थी और मोबाइल पर भी बात करती थी। एक दिन उसने पत्नी को मोबाइल पर प्रेमी से बात करते रंगे हाथ पकड़ लिया। इस पर पत्नी ने प्रेमी से बात करने की अपनी गलती मान ली। 

बताया कि सुबह जब वह उठा तो पत्नी अपने प्रेमी संग घर से फरार हो गई। छानबीन पर पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ किराए के कमरे पर रह रही है। उसने और परिवारवालों ने बच्चों को ले जाने की बात कही तो उसने बच्चों को अपनाने से इनकार कर दिया।

घर वापस आने का दबाव बनाया तो उसने मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट और जान से मारने की धमकी की झूठी शिकायत की। अब उनका मामला महिला हेल्प लाइन में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed