{"_id":"641a0eafe7c123aca002b304","slug":"womans-land-sold-fraudulently-dehradun-news-c-5-drn1037-109726-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जालसाजों ने फर्जीवाड़ा कर बेच दी महिला की जमीन, एक करोड़ रुपये से ज्यादा हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जालसाजों ने फर्जीवाड़ा कर बेच दी महिला की जमीन, एक करोड़ रुपये से ज्यादा हड़पे
Wed, 22 Mar 2023 11:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:37 AM IST
सार
पिछले साल छह सितंबर को भूपाल सिंह नेगी निवासी ऋषिनग ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने माया आडवाणी नाम की महिला की जमीन खरीदी थी। इसके लिए जमीन बेचने वालों ने माया आडवाणी की जगह दूसरी महिला को खड़ा किया था। इस बात का पता उन्हें बाद में चला। इस पर पीड़ित ने आरोपियों से रकम वापस मांगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फर्जीवाड़ा कर एक महिला की जमीन को बेचकर जालसाजों ने 1.11 करोड़ रुपये हड़प लिए। जालसाजों ने जमीन की मालिक बताकर किसी दूसरी महिला को रजिस्ट्री कार्यालय में खड़ा किया था। मामले का खुलासा हुआ तो जमीन खरीदने वाला अपने रुपये वापस मांगने लगा। इस पर आरोपी उन्हें धमकी देने लगे।
विज्ञापन
अब शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ और महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले साल छह सितंबर को भूपाल सिंह नेगी निवासी ऋषिनगर, वसंत विहार ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने माया आडवाणी नाम की महिला की जमीन खरीदी थी। इसके लिए जमीन बेचने वालों ने माया आडवाणी की जगह दूसरी महिला को खड़ा किया था। इस बात का पता उन्हें बाद में चला। इस पर पीड़ित ने आरोपियों से रकम वापस मांगी। उन्होंने रकम नहीं लौटाई। सीओ की जांच के बाद राजपुर थाना पुलिस ने इस साल की शुरुआत में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: दामिनी एप से स्थानीय भाषाओं में जान सकते हैं आकाशीय बिजली का पूर्वानुमान, पढ़िए ये खास बातें
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान इस्लाम निवासी महमूदपुर रहमतपुर रोड थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार, आशुतोष त्यागी त्यागी निवासी सुभाषनगर थाना गंगनहर रुड़की हाल किरायेदार कृष्णानगर थाना गंगनहर जिला हरिद्वार और मनीषा उर्फ सुषमा त्यागी निवासी सुभाषनगर थाना गंगनहर हाल किरायेदार कृष्णा नगर थाना गंगनहर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में मनीषा ने रजिस्ट्री कार्यालय में खुद को माया आडवाणी बताकर जमीन की रजिस्ट्री कराई। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।