फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman swept away in river while making a reel at Manikarnika Ghat in Uttarkashi

Uttarkashi: मणिकर्णिका में रील बनाने के चक्कर नदी में बह गई महिला...मासूम बच्ची चिल्लाती रही मम्मी-मम्मी

Wed, 16 Apr 2025 01:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी,उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Apr 2025 01:01 PM IST
सार

मासूम बच्ची की आंखों के सामने मां नदी में बह गई। वह अपनी मां के लिए चिल्लाती रही, लेकिन तेज नदी के बहाव में मां बहती चली गई।

विज्ञापन
Woman swept away in river while making a reel at Manikarnika Ghat in Uttarkashi
रील बनाने के चक्कर में डूबी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरकाशी के मणिकर्णिका में रील बनाते वक्त एक महिला भागीरथी नदी में बह गई। हादसे के वक्त महिला की मासूम बच्ची 'मम्मी-मम्मी... चिल्लाती रही। महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें... Kedarnath Dham:  यात्रा में घोड़ा-खच्चर बीमार हुए तो होंगे क्वारंटीन, कोटमा और फाटा में स्थापित किए गए सेंटर
विज्ञापन


14 अप्रैल को मणिकर्णिका घाट पर एक महिला नदी में डूब गई। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की विशेषता (35) गंगा मंदिर मणिकर्णिका घाट पर गई थी, किसी वजह से वह नदी में डूबने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे वहां पर मौजूद लोगों ने देखा। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ व क्यूआरटी ने नदी व जोशियाड़ा बैराज की झील में बोट उतार कर सर्च अभियान चलाया, लेकिन महिला का देर शाम तक पता नहीं चल पाया। महिला ने अपनी बेटी के पास मोबाइल देकर वीडियो बनाने को कहा था। बच्ची वीडियो बना ही रही थी कि इतनी देर में हादसा हो गया। अपनी आंखों के सामने मां को बहता देख बच्ची चीखने-चिल्लाने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed