फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman swallows sulphas, dies

Dehradun News: देवर और देवरानी ने पीटा, महिला ने निगला सल्फास, मौत

Fri, 24 Oct 2025 08:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Woman swallows sulphas, dies
- पुलिस ने देवर और देवरानी पर दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के जमनीपुर तप्पड़ निवासी दुर्गा देवी ने बृहस्पतिवार को सल्फास निगल लिया। शुक्रवार का अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मृतका के बेटे का आरोप है कि उसके चाचा महिपाल सिंह और चाची मीना देवी ने उसकी मां के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी, जिसके बाद उन्होंने सल्फास खा लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि एक महिला के सल्फास खाने की सूचना मिली थी। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को महिला के बेटे विशाल ने कोतवाली में आकर बताया कि उसके चाचा और चाची आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा करते हैं। चरित्र और जमीन के संबंध में प्रताड़ित करते हैं। बृहस्पतिवार को चाचा और चाची ने उनकी मां के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। इससे नाराज होकर मां ने सल्फास खा लिया। हरर्बटपुर स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed