फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman Professor ruchira tiwari will her salary 5 percent part to indian army

इस महिला प्रोफेसर ने पेश की मिसाल, सेना को हर महीने अपने वेतन से देंगी 5 फीसदी हिस्सा

Tue, 05 Mar 2019 07:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Mar 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
Woman Professor ruchira tiwari will her salary 5 percent part to indian army
एसोसिएट प्रो. डॉ. रुचिरा तिवारी

देश की सरहदों की सुरक्षा के लिए जान की बाजी लगाने वाले जवानों के लिए पंतनगर विवि के कुक्कुट फार्म के भंडारक रजनीश पांडेय और एसोसिएट प्रो. डॉ. रुचिरा तिवारी ने आर्थिक सहयोग की पहल की है।

विज्ञापन


डॉ. रुचिरा हर माह वेतन में से पांच फीसदी राशि विवि के माध्यम भारतीय सेना के खाते में भेजेंगी और यह क्रम सेवानिवृत्ति तक चलेगा। वहीं, रजनीश भी एक फीसदी वेतन सेना के खाते में देंगे। रजनीश की पहल से प्रेरित होकर डॉ. रुचिका ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रो. डॉ. रुचिरा ने बताया कि 1994 में उन्होंने विवि से एमएससी किया था। 1996-98 तक इबाराकी यूनिवर्सिटी टोकियो जापान में रिसर्चर पद पर रहीं और जनवरी 2000 में पंतनगर विवि से कीट विज्ञान विभाग में पीएचडी की और फिर 2006 से विवि में ही सहायक प्रोफेसर के पद पर ज्वाइनिंग हो गई थी।

पिछले साल वह एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत हुई।  उनके पति डॉ. मनीष श्रीवास्तव भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में प्रिंसिपल साइंटिस्ट हैं। कहती हैं कि सेना की वजह से हम लोग सुरक्षित जीवन जी पाते हैं। उनका मन आर्मी के जवानों की मदद का था, लेकिन मदद की प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed