फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman molested by officer, demand Euthanasia.

यौन शोषण पीड़िता को नहीं इंसाफ की आस, मांगी इच्छा मृत्यु

Thu, 10 Dec 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 10 Dec 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
woman molested by officer, demand Euthanasia.

हरिद्वार स्थित एक नवरत्न संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है वह शिकायत लेकर कोतवाली से लेकर डीजीपी तक पहुंची, सभी ने जांच का आश्वासन भी दिया लेकिन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन


यहां तक की पुलिस ने आज तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई। युवती ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री, राष्ट्रीय महिला आयोग, भारी उद्योग मंत्री, राज्यपाल, डीएम आदि से शिकायत करते हुए कार्रवाई न होने पर इच्छामृत्यु की मांग की है।
विज्ञापन


युवती की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार वह संस्था में वर्ष 2008 से संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। आरोप है एक अधिकारी ने उसकी नौकरी पक्की करवाने का झांसा देकर दो साल तक यौन उत्पीड़न किया। जब दिल्ली स्थित संस्था के हेड आफिस में जीएम की शिकायत की गई तो रिटायर्ड होने से कुछ दिन पहले उसे निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप

woman molested by officer, demand Euthanasia.

संस्था की जांच रिपोर्ट में जीएम को दोषी नहीं ठहराया गया है। युवती का आरोप है आरोपी और संस्था के कुछ अधिकारी उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान है।

आरोपी की पुलिस और कई अधिकारियों से शिकायत भी की है। उसे जो आवास आवंटित किया गया था वहां से उसका सामान कर्मचारी उठा ले गए और मारपीट कर भगा दिया।

मामले की शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आहत युवती ने शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न और नौकरी से निकाल देने पर न्याय न मिलने पर इच्छा मृत्यु की मांग की है। एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नही है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed