{"_id":"5b05684d4f1c1bd2408b76a1","slug":"woman-misbehaving-with-prd-jawan-in-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी: PRD जवान पर महिला पर्यटक ने की कार चढ़ाने की कोशिश, ADG के आदेश के बाद बुरी फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी: PRD जवान पर महिला पर्यटक ने की कार चढ़ाने की कोशिश, ADG के आदेश के बाद बुरी फंसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Updated Wed, 23 May 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
अदालत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालरोड का प्रवेश शुल्क मांगने पर एक महिला पर्यटक द्वारा पीआरडी जवान और पालिका कर्मियों के साथ अभद्रता और धक्कामुक्की के मामले में एडीजी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। सिपाही की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि मालरोड का प्रवेश शुल्क मांगने पर एक महिला पर्यटक ने पीआरडी जवान और पालिका कर्मियों के साथ अभद्रता और धक्कामुक्की की थी। आरोप है कि महिला पर्यटक ने उनके ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। पर्यटक ने चौकी में भी चौकी इंचार्ज से अभद्रता कर हंगामा किया था।
विज्ञापन
मंगलवार को खबर आई थी कि पीआरडी जवान और पालिका कर्मियों तहरीर देने पर महिला पर्यटक ने लिखित में माफीनामा दिया। जिसके बाद मामला सुलझ गया है। बता दें कि मंगलवार दोपहर को कार सवार एक महिला पर्यटक से मालरोड बैरियर पिक्चर पैलेस पर तैनात पीआरडी जवान तथा पालिका कर्मियों वाहन को मालरोड पर ले जाने के लिए निर्धारित शुल्क 150 रुपये अदा करने को कहा। जिस पर पर्यटक आगबबूला हो गई और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि महिला ने जवान और कर्मियों पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया। बाद में उनके साथ अभद्रता और धक्कामुक्की की। वहीं, कुलड़ी चौकी में भी महिला ने खूब हंगामा किया और चौकी इंचार्ज योगेश खुमरियाल से भी अभद्रता की। मामले की सूचना पाकर कोतवाल भावना कैंथोला भी कुलडी पुलिस चौकी पहुंची और दोनों पक्षों को सुना।