{"_id":"5bddb3e8bdec220a7e0f81c5","slug":"woman-killed-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में गला रेत कर महिला की हत्या, पति ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में गला रेत कर महिला की हत्या, पति ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 03 Nov 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन स्थल पर महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या का शक घर के पास ही रहने वाले चार अन्य मजदूरों पर है। पुलिस ने महिला के पति के शक के आधार पर चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें एक नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस मामले की कई पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में मामला चोरी के प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा है। चारों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मूलरूप से मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का रहने वाला रामेश्वर पानाष वैली में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता है। वह पास में ही बने अस्थाई ठिकाने में पत्नी केशर (45) के साथ रहता था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे रामेश्वर शौच के लिए घर से निकला था। वहां से करीब 20 मिनट बाद लौटा तो देखा कि केशर वहां खून से लथपथ मृत पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उसने घर के पास से चार लोगों को भागते देखा और इसके बाद शोर मचा दिया। वारदात की सूचना मिलते ही एसओ राजपुर अरविंद कुमार मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी वहां बुला लिया गया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद वारदात के संबंध में आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। इसके बाद रामेश्वर ने पास ही में रहने वाले चार लोगों पर हत्या करने का शक जताया। पुलिस ने उनके घरों में तलाश की तो वे वहां से गायब थे। इसके बाद पुलिस ने रामेश्वर की शिकायत पर महेंद्र कुमार, छोटेलाल और सोनू (सभी बिहार मूल के) के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। चौथा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने केशर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। सीओ मसूरी बीएस चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला काटे जाने से हत्या होने की पुष्टि हुई है। शुरुआत में महिला के साथ कुछ गलत काम का अंदेशा भी जताया जा रहा था, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सीओ के मुताबिक चारों आरोपियों की तलाश में टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हत्या में चोरी के प्रयास का अंदेशा
पुलिस महिला की हत्या चोरी के प्रयास में भी मानकर चल रही है। जांच में आया है कि परिवार शनिवार को ही त्योहार के लिए अपने घर जाने वाला था। इसके लिए उन्होंने दो दिन पूर्व ही ठेकेदार से 22 हजार रुपये लिए थे। माना जा रहा है कि ये लोग शायद इसी पैसे को चुराने के लिए घर में घुसे थे और जब केशर ने उन्हें देखा तो उन्होंने उसकी हत्या कर दी। हालांकि ये रुपये रामेश्वर की जेब में ही थे।
सुबह से ही घर के आसपास घूम रहे थे चारों
बताया जा रहा चारों आरोपी वारदात से काफी देर पहले से ही घर की रेकी कर रहे थे। रामेश्वर के अनुसार इनमें से एक व्यक्ति घर के पास में खड़ा था। जबकि एक व्यक्ति ने उससे शौच जाते वक्त बीड़ी मांगी थी। इससे साफ है कि ये लोग रामेश्वर के घर से बाहर जाने का इंतजार कर रहे थे ताकि चुपके से उसके घर में दाखिल हों और चोरी कर सकें।