फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman gave birth 4 baby

तीन पर एक 'फ्री' मिला तो पूर्णिमा को मिले चार 'चांद'

Thu, 17 Jul 2014 03:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Jul 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
woman gave birth 4 baby

देहरादून के मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत से कोटद्वार की पूर्णिमा ध्यानी ने चार बच्चों को जन्म तो दे दिया, लेकिन ऑपरेशन से पहले डॉक्टरों को भी इस बात का पता नहीं था।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने तो तीन बच्चे मानकर सीजेरियन ऑपरेशन की तैयारी की थी। चौथा बच्चा देख वे हैरान तो हुए ही, बच्चे और मां की सुरक्षा की चुनौती भी बढ़ गई।

हालांकि, तमाम मुश्किलों के बावजूद ऑपरेशन सफल रहा। अब मां और चारों बच्चे स्वस्थ, सामान्य हैं। यह अनुभव साझा किया मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने।

तत्काल टीम बनाकर कराई सीजेरियन डिलीवरी

woman gave birth 4 baby

बुधवार को मैक्स अस्पताल प्रबंधन पूर्णिमा ध्यानी, उनके परिजनों और चारों बच्चों को मीडया के सामने लाया। प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लूना पंत ने बताया कि पूर्णिमा को गर्भावस्था के 33वें हफ्ते (आठवें माह) में अस्पताल में लाया गया था।

उसे प्रसव पीड़ा होने लगी थी, लेकिन अपरिपक्व गर्भ के चलते बच्चों को जन्म दिलाना मुश्किल काम था। डॉ. पंत के मुताबिक तीन माह के अल्ट्रासाउंड में तीन बच्चों का पता लग जाता है।

लेकिन पूर्णिमा की स्थिति ऐसी थी कि अल्ट्रासाउंड नहीं किया जा सकता था। ऐसे में तत्काल टीम बनाकर सीजेरियन डिलीवरी की तैयारी की गई।

डॉ. पंत ने बताया कि आपरेशन टेबल पर पूर्णिमा को ले जाने तक भी वह यही मानकर चल रही थी कि गर्भ में तीन शिशु हैं। लेकिन जब तीन बच्चे निकाल लिए गए तो चौथा सामने आया।

उसे देख टीम चौंक गई। लेकिन, फिर सबने साथ दिया और चौथे बच्चे को भी सकुशल जन्म दिलाया। चारों बच्चे डेढ़-डेढ़ किलो के थे और सभी जन्म के तुरंत बाद रोने लगे थे। बताया कि पूर्णिमा को चार बच्चों की जानकारी दी गई तो वह बहुत खुश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेमिसाल रहा यह अनुभव

woman gave birth 4 baby

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि जन्म के समय सभी बच्चों को सांस की परेशानी हो रही थी। समय पूर्व प्रसव में फेफड़े और लीवर देरी से विकसित होते हैं।

इससे पीलिया होने का डर रहता है। ऐसे में चारों बच्चों को वेंटिलेटर पर रखा गया। फेफड़ों के विकास के लिए ट्यूब डालकर दवा दी गई।

21 दिन तक आक्सीजन पर रखने के बाद चारों बच्चे स्वस्थ हो गए। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। दोनों डॉक्टरों ने कहा कि यह अनुभव बेमिसाल रहा।

इसने जहां डॉक्टरी के पेशे में सामने आने वाली अनोखी चुनौतियों से रूबरू कराया वहीं मुश्किलों से जूझने का हौसला भी दिया।

विज्ञापन

डॉक्टर ने दी पूर्णिमा को सलाह

woman gave birth 4 baby

- बच्चों के दूध पीने और सोने का समय तय करने की कोशिश करें
- स्तनपान और डायपर की आदतों के लिए सही प्रक्रिया अपनाएं
- अपने भोजन का भी पूरा ख्याल रखें, स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें
- बच्चों की जरूरत की चीजें जैसे दूध, पाउडर, डायपर हमेशा साथ रखें
- बच्चों के सोते ही खुद भी सो जाएं, हमेशा मुस्कुराते रहें
- डॉक्टरों से अपना, बच्चों का नियमित चेकअप कराते रहें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed