मंगलसूत्र के लिए जान पर खेल गई महिला, नहीं मिला तो मिट्टी का तेल डालकर खुद को लगा ली आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्णकार को बनाने के लिए दिया गया दो तोले का मंगलसूत्र वापस मिलने की उम्मीद खो चुकी महिला ने सदमे में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। इससे वह 40 फीसदी तक झुलस गई है।
परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि जिस स्वर्णकार को उसने मंगलसूत्र बनाने के लिए दिया था, वह तेजाब हमले के मामले में जेल में बंद है। कनालीछीना विकास खंड के एक एक गांव की 24 वर्षीय महिला ने रविवार रात मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली।
परिजन 108 एंबुलेंस से उसे अस्पताल लाए। यहां एसआई एचआर चंदेल ने अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की। महिला के पति ने बताया कि 25 दिन पूर्व उन्होंने दो तोले के मंगलसूत्र में एक तोला और मिलाने के लिए इसे छड़नदेव के स्वर्णकार सुरेश वर्मा को दिया था।
इस बीच, स्वर्णकार तेजाब हमले में जेल चला गया। मंगलसूत्र लौटाने को लेकर स्वर्णकार के परिजनों से पूछने पर उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इससे उनकी पत्नी परेशान हो गई।
मंगलसूत्र वापस मिलने की उम्मीद खो बैठी उनकी पत्नी ने रविवार रात खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। इससे उसका गला, दोनों हाथ और चेहरा झुलस गया है। एसआई एचआर चंदेल ने बताया कि चेहरा झुलसने से महिला बोलने की हालत में नहीं है।