फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman elected to tehsil for suicide

महिला सुसाइड करने पहुंची तहसील, मचा हडकंप

Sat, 05 Oct 2013 07:27 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 05 Oct 2013 07:27 PM IST
विज्ञापन
woman elected to tehsil for suicide

पुरुषोत्तम फैक्ट्री के प्रदूषण से परेशान बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील परिसर पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। एक महिला किरोसिन की बोतल लेकर आत्मदाह के इरादे से पहुंची थी। पुलिस ने महिला ने तेल की बोतल छिन लिया। इस दौरान वहां अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुनहरा के ग्रामीणों ने पुरुषोत्तम फैक्ट्री के गेट पर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने तब ही चेतावनी दी थी कि यदि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है तो महिलाएं तहसील परिसर में आत्मदाह करने को मजबूर हो जाएंगी।
विज्ञापन


पढें, एसडीएम बोली कहां से लाऊं चाय के पैसे साहब


गांव के लोग तहसील परिसर पहुंचे
शनिवार को काफी संख्या में गांव के लोग तहसील परिसर पहुंचे। ग्रामीणों ने फैक्ट्री को बंद करने की मांग को लेकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। इसी बीच एक महिला राजरानी शर्मा केरोसिन की बोतल लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के हाथ में केरोसिन की बोतल देखते ही पुलिस ने उसे छिन लिया। इस दौरान ग्रामीण और पुलिस के बीच हल्की नोंकझोंक भी हुई। इसके बाद उपजिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल ने ग्रामीणों को वार्ता के लिए बुलाया।

फैक्ट्री की भट्टी हटाने के निर्देश
ग्रामीणों का कहना था कि तहसील प्रशासन ने पहले फैक्ट्री की भट्टी हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन फिर बाद अपने निर्देशों पालन नहीं किया। फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। आसपास के लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं।

'हत्यारों' का जिला, यहां हर छठवें दिन होता है एक 'कत्ल'

ग्रामीणों का कहना था कि हर हालत में फैक्ट्री बंद करवाई जाएगी। उपजिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह खुद फैक्ट्री का निरीक्षण करकें इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनके इस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हो गए।


इस मौके पर चौधरी राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, केपी सिंह,मनसाराम पुरोहित, उर्मिला देवी, सुनीता देवी, सरोजबाला, नीलम सैनी, रचना कश्यप, सुर्दशना सैनी, सुलेचना, कुसुम चमोली, पंकज वर्मा, विकास वर्मा, सोनू कश्यप आदि उपस्थित थे।

पीसीबी कर चुका बंदी की संस्तुति
लोहे के पाइप बनाने का काम करने वाली पुरुषोत्तम फैक्ट्री को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पहले ही बंदी की संस्तुति कर चुका है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अंकुर कंसल का कहना है कि आबादी क्षेत्र में फैक्ट्री होने से प्रदूषण का खतरा बना हुआ है। बोर्ड ने बंदी की संस्तुति रिपोर्ट मुख्यालय भेजी है। वहां से हरी झंडी मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed