{"_id":"64dd306f3a3dca3d260a3969","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-case-against-husband-and-father-in-law-dehradun-news-c-5-drn1037-223713-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति व ससुर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति व ससुर पर केस
विज्ञापन
वसंत विहार क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के भाई की शिकायत पर उसके पति और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला को अंदरूनी रक्तस्राव हुआ था। मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।
इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया, सोमवार को आईटीबीपी रोड निवासी एक महिला की मृत्यु की सूचना मिली थी। पुलिस जब तक पहुंची तब तक परिजन उसे अस्पताल ले जा चुके थे। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। महिला की पहचान प्रियंका प्रियदर्शनी पत्नी अमित कुमार रूप में हुई। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। ऐसे में उसका विसरा सुरक्षित किया गया है। इस मामले में प्रियंका के भाई आशीष कुमार जायसवाल निवासी बिहार ने पुलिस को अगले दिन शिकायत की।
आशीष के अनुसार वर्ष 2012 में उनकी बहन प्रियंका की शादी अमित के साथ हुई थी। इनका नौ साल का बेटा भी है। कुछ सालों बाद अमित के व्यवहार में बदलाव आ गया। जानकारी मिली की वह किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग में है और आए दिन उनकी बहन के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
आशीष ने बताया गत सोमवार को उनकी मां ने प्रियंका को फोन किया तो फोन नहीं उठा। इसके बाद उसके ससुर रामसेव को फोन किया गया, लेकिन कोई उत्तर नहीं आया। बाद में पता चला कि प्रियंका के पेट में दर्द हुआ था, जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियंका के भाई का आरोप है कि अमित और उसका पिता प्रियंका से मारपीट करते थे। इसी कारण उसकी मृत्यु हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।