फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman dies in suspicious condition in Uttarkashi, cloth found in her mouth

उत्तरकाशी: पुरोला में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, ग्रामीणों ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Fri, 18 Mar 2022 04:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Mar 2022 04:59 PM IST
सार

उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के एक गांव की महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। महिला के मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। मृतक महिला यहां अकेली रहती थी। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Woman dies in suspicious condition in Uttarkashi, cloth found in her mouth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तरकाशी जिले के पुरोला के इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। महिला के मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था, बदन पर कपड़े भी नहीं थे। ग्रमीण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। महिला मजदूरी का कार्य करती थी। मृतक की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। मोरी और त्यूणी की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोरी ब्लॉक के एक गांव की महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। महिला के मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। मृतक महिला यहां अकेली रहती थी। ग्राम प्रधान संजय राणा ने बताया कि महिला का पति पशु चिकित्सालय उत्तरकाशी में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। 
विज्ञापन


महिला की तीन बेटियां और एक बेटा है। सबकी शादी हो गई है। बेटियां अपनी ससुराल और बेटा अपने परिवार के साथ कहीं बाहर रहता है। पति ने भी दूसरी शादी कर रखी है। महिला यहां किराए के मकान में रहकर मजदूरी का कार्य करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का मकान 2019 में दैवीय आपदा की भेंट चढ़ गया था। घटना का पता शुक्रवार सुबह आठ बजे लगा जब महिला बाहर नहीं दिखाई दी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मोरी और समीप के त्यूणी थाने को दी। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। थानाध्यक्ष मोरी सतीश घिल्डियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला का पति भी उत्तरकाशी से आराकोट के लिए रवाना हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed