फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman dies due to uncontrollable loader collision, many injured

बेकाबू लोडर की टक्कर से महिला की मौत, कई घायल

Fri, 25 Jun 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to uncontrollable loader collision, many injured
बेकाबू लोडर (छोटा हाथी वाहन) चालक ने बृहस्पतिवार सुबह राह चलते कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य घायल हो गए। महिला सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकली थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सात बजे यह हादसा हुआ था। महिला की पहचान यशोदा राणा (52) पत्नी पुरण सिंह राणा दनिवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के रूप में हुई है। यशोदा राणा पेट्रोल पंप के पास टहल रही थीं। तभी एक बेकाबू लोडर वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोडर चालक नहीं रुका और उसने कई अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी और भाग निकला।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने वहां एंबुलेंस बुलवाई और महिला को अस्पताल पहुंचाया। यहां करीब दो घंटे बाद महिला ने दम तोड़ दिया। काफी देर तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस घटना में कुछ और लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed