फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman died in suspicious condition.

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 06 Dec 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 06 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
woman died in suspicious condition.

उत्तराखंड के श्रीनगर बेस अस्पताल में उपचार के लिए लाई गई 22 वर्षीय विवाहित महिला की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की मौत का कारण अज्ञात विषाक्त पदार्थ का सेवन हो सकता है।

विज्ञापन


वहीं, महिला के पिता ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। हालांकि अभी मायके पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन


उपचार के दौरान हुई मौत
चौकी प्रभारी एसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि भारती(22) पत्नी धीरेंद्र लाल निवासी सौड़ तल्ला डुंगरीपंथ को शनिवार सुबह करीब 9 बजे बेस अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 10 बजे के करीब उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेस अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार जब महिला को अस्पताल लाया गया था तो उसकी स्थिति काफी खराब थी। उसके मुंह व नाक से झाग निकल रहा था। सांस भी काफी धीमी गति से चल रही थी। जब तक उसे बचाने के लिए उपाय किए जाते तब तक उसने दम तोड़ दिया।

चौकी प्रभारी एसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि युवती के पिता की मांग पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिससे मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed