{"_id":"bb1d880e9160402b0b49d1decdf22ac8","slug":"woman-died-due-to-thunderbolt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली गिरी, पत्नी की मौत पति झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली गिरी, पत्नी की मौत पति झुलसा
ब्यूरो / अमर उजाला, लैंसडौन
Updated Sat, 20 Jun 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
तेज बारिश के वक्त शनिवार तड़के आकाशीय बिजली गिरने से लैंसडौन तहसील के पैनलगांव में घर में सो रही एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
तहसीलदार शालिनी मौर्य ने घटनास्थल का जायजा लिया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घर के पास बंधी करीब दो दर्जन बकरियां भी मर गई। घटना से गांव में शोक की लहर छा गई है। क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से संचार और बिजली व्यवस्थाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
लैंसडौन के एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना रिखणीखाल ब्लाक की पट्टी तल्ला बदलपुर के पैनलगांव के तिमलाखोला मुहल्ले में शनिवार तड़के हुई। गांव में सरोप सिंह और उसकी पत्नी जशोदा देवी (45) अपने घर में सोए हुए थे।
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश के बीच आसमान से घर की छत को चीरती हुई बिजली कमरे में महिला के ऊपर जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई और उसका पति सरोप सिंह बुरी तरह झुलस गया। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में संचार सेवा भी भंग पड़ी है। तहसीलदार को गांव में ही मेडिकल टीम भेजकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया है।