{"_id":"6409831a2c3b02138c035e53","slug":"woman-died-by-jumping-from-the-roof-in-rudrapur-uttarakhand-news-in-hindi-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: महिला ने छत से कूदकर दी जान, हाथ पर पेन से लिखा मिला मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: महिला ने छत से कूदकर दी जान, हाथ पर पेन से लिखा मिला मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का नाम
Thu, 09 Mar 2023 03:21 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 09 Mar 2023 03:21 PM IST
सार
45 साल की माधुरी सिंह घर में बाहर से कुंडी लगाकर छत पर चली गई। इसके बाद वह सड़क पर पड़ी हुई मिली। आनन फानन किसी तरह बेटा उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेट्रोपोलिस सोसाइटी में एक महिला ने छत से कूद कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह अचानक माधुरी सिंह (45) घर में बाहर से कुंडी लगाकर छत चली गई। इसके बाद वह सड़क पर पड़ी हुई मिली।
विज्ञापन
मूल रूप नवाबगंज गोंडा निवासी शैलेंद्र सिंह पत्नी और बेटे के साथ शहर की मेट्रोपोलिस सोसाइटी में एक फ्लैट पर किराए पर रहते थे। मृतका के हाथ में पेन से लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार उसका पति और ससुराल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar: होली पर गाड़ी को लेकर हुए विवाद के बाद कनखल में युवकों के बीच हुई तलवारबाजी, तीन बुरी तरह घायल
विज्ञापन
बुधवार सुबह अचानक माधुरी सिंह घर में बाहर से कुंडी लगाकर छत पर चली गई। इसके बाद वह सड़क पर पड़ी हुई मिली। आनन फानन किसी तरह बेटा उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उनकी मौत हो गई। सीओ पंतनगर तपेश चंद का कहना है की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।