फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman Died and three Labour Injured While digging house foundation in mussoorie

उत्तराखंड: मकान की नींव खोदते समय बड़ा हादसा, मलबे में दबे तीन मजदूर, महिला की मौत

Thu, 11 Oct 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मसूरी Updated Thu, 11 Oct 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
Woman Died and three Labour Injured While digging house foundation in mussoorie
Debris Fall on Woman

देहरादून मार्ग पर कालूखेत के पास डोम गांव क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से चल रहे निर्माण कार्य के दौरान तीन मजदूर मलबे में दब गए। जिनमें से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर की रीढ़ में गहरी चोट बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने देर शाम को दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद तीन घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर पुलिस ने नजदीकी अस्पताल भेजा। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन

 

देहरादून मार्ग पर डोम गांव क्षेत्र में भवन निर्माण कार्य चल रहा है। वहां तीन मजदूर बुनियाद की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान उनके ऊपर भारी मलबा गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग

कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि महिला मजदूर अंजनी (35) पत्नी सुरेंद्र निवासी ग्राम कुंडा, पोस्ट लारिया सराय, दरभंगा (बिहार) की हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में हो गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल हर्षदीन (23) पुत्र गणेश प्रसाद निवासी दिवाली गढ़ी, थाना देवेंद्र नगर (मध्य प्रदेश) की रीढ़ में गहरी चोट बताई जा रही है। वहीं का निवासी नागेंद्र उर्फ  बंटू (24) भी घायल हो गया। दोनों का उपचार देहरादून के अस्पताल में चल रहा है। 

पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है। वहीं हादसे पर मजदूर संघ की मसूरी इकाई के अध्यक्ष आरपी बडोनी ने कहा कि कार्य कर रहे मजदूरों पर सुरक्षा किट नहीं थी। इसके लिए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ  कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed