फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman delivery on road.

महिला ने सड़क पर जन्मा बच्चा, डॉक्टर ने बिना जांच कर दिया था रेफर

Thu, 24 Nov 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी) 
ब्यूरो/ अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)  Updated Thu, 24 Nov 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
woman delivery on road.
बच्चे को जन्म देने के बाद महिला - फोटो : AmarUjala

टिहरी जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडी में सुविधाओं के अभाव के साथ ही चिकित्सक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां डॉक्टरों ने एक गर्भवती महिला को बिना जांच किए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया और महिला को सड़क पर ही प्री मेच्योर बच्चे को जन्म देना पड़ा। घटना बुधवार की है।

विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से डॉक्टर ने दर्द से कराह रही महिला को जिला अस्पताल नई टिहरी रेफर कर दिया था, जोकि कंडी से करीब 73 किलोमीटर दूर है। जच्चा-बच्चा दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। उधर, सीएमओ ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


रमोलसारी की रेखा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 सेवा को फोन किया। वहां से बताया गया कि वाहन मरम्मत के लिए भेजा गया है।

निजी वाहन से प्रसूता को भेजा अस्पताल

woman delivery on road.
108

महिला की हालत अधिक खराब होने पर उसे आपातकालीन स्थिति में निजी वाहन से पीएचसी कंडी पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल नई टिहरी रेफर कर दिया।

दर्द से कराह रही गर्भवती को लेकर परिजन अस्पताल से करीब 200 मीटर आगे ही पहुंचे थे, कि महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद परिजन जच्चा-बच्चा को लेकर अपने घर चले गए।

रेखा का यह तीसरा बच्चा है, इससे पहले उनका पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। रेखा का पति गोबिंद सिंह ध्याड़ी मजदूरी का काम करता है।

सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सक से मांगा जवाब

woman delivery on road.
doctor

घटना के समय गोबिंद सिंह की चाची और कुछ गांव की ही महिलाएं साथ में थी। अस्पताल में कोई सुविधा न होने पर लोगों ने खासी नाराजगी जताते हुए सुधार करने की मांग की है।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र उनियाल ने कहा कि महिला सात माह की गर्भवती थी, अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया। 

प्रसूता की जांच क्यों नहीं की गई, प्रभारी चिकित्सक से इसका जबाव मांगा गया है। जच्चा-बच्चा की स्थिति जानने के लिए चिकित्सक को गांव जाने का निर्देश दिया गया है। रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण अल्ट्रा साउंड जिला चिकित्सालय के अलावा किसी अस्पताल में नहीं है।
-डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर, सीएमओ टिहरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed