फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman dead after birth a healthy baby

बच्चे को जन्म देते ही महिला की हालत बिगड़ी, रास्ते में तोड़ा दम

Tue, 19 Sep 2017 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर Updated Tue, 19 Sep 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
woman dead after birth a healthy baby
new born baby

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूता की हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय प्रसूता की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों ने लक्सर सीएचसी के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर जमकर हंगामा काटा। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक लक्सर कोतवाली के सीधडू गांव निवासी मैनपाल की गर्भवती पत्नी ज्योति को प्रसव के लिए लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहा डॉक्टरों ने उसको प्रसव होने में कुछ वक्त लगने का हवाला देते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया। बताया जाता है कि 16 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे सामान्य प्रसव के बाद बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


लेकिन इसी बीच अचानक प्रसूता ज्योति की तबियत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक इस पर सीएचसी पर तैनात डॉक्टरों ने उसका इलाज दूसरे अस्पताल में कराने की बात कहते हुए इलाज करने से हाथ खड़े कर दिए। उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने की बात कही। बदहवास परिजन जैसे ही उसे इलाज के लिए हरिद्वार निकले, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने काटा हंगामा

woman dead after birth a healthy baby
demo pic

परिजनों ने उसका गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। प्रसूता की मौत से नाराज परिजन सोमवार को लक्सर सीएचसी के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर ज्योति की डिलीवरी को लेकर अस्पताल के डॉक्टर गंभीरता से लेते तो उसकी जान बच सकती थी। 

उनका कहना है कि प्रसव के बाद डॉक्टरों ने तुरंत ही उसका इलाज करने से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में जब वह उसे इलाज के लिए लेकर दूसरी जगह जाने लगे तो रास्ते में देरी से अस्पताल पहुचने की वजह से उसकी मौत हो गई। उनका कहना था कि अगर डॉक्टर पहले से ही उसे कही ओर ले जाने की सलाह दे देते तो उसकी जान बच जाती। 

उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया। उधर  लक्सर सीएचसी प्रभारी डॉ. एचबी शाक्या का कहना है कि अस्पताल में प्रसव के बाद इलाज के लिए ले जाते समय महिला की मौत हो जाने का मामला उनकी जानकारी में है। उसकी अस्पताल में ही सामान्य प्रसव करा दिया गया था। लेकिन अचानक तबियत बिगड़ जाने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यदि कही कुछ गड़बड़ हुआ है जो प्रकरण की जांच करायी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed