फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman constable sexual assault me too case shocking fact 

महिला कांस्टेबल के यौन उत्पीड़न के मामले में सामने आई चौंकाने वाली बात, मच गई खलबली

Mon, 07 Jan 2019 09:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 07 Jan 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
woman constable sexual assault me too case shocking fact 
सांकेतिक तस्वीर

महिला कांस्टेबल के यौन उत्पीड़न के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। चर्चा है कि महिला कांस्टेबल के एक रिश्तेदार पुलिसकर्मी की मदद से उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने की रणनीति तैयार की गई है।

विज्ञापन


कहा तो यहां तक जा रहा है कि देहात क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मी लगातार महिला कांस्टेबल के संपर्क में है और उसे भविष्य में इसके चलते होने वाले नुकसान से भी अवगत करा रहा है। एएसपी परीक्षित कुमार पर लगे महिला कांस्टेबल के यौन उत्पीड़न के आरोपों हरिद्वार पुलिस ने दबाकर रखा था, यह बात तो साफ ही चुकी है।
विज्ञापन


क्योंकि, 28 दिसंबर से चार जनवरी को तक छह दिन पुलिस पूरे मामले पर कुंडली मारकर बैठी थी। अब एक नई बात निकलकर सामने आई है कि मामले को रफादफा करने में रुड़की क्षेत्र में तैनात महिला कांस्टेबल के रिश्ते के भाई पर ही पूरा दबाव बनाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, कई पुलिस अफसर सीधे उसके संपर्क में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े बदमाश भी हुए सक्रिय  

यहां तक कि उससे मुलाकात कर महिला कांस्टेबल को समझाबुझाकर कर शिकायत वापस लेने के लिए राजी करने के लिए जुटने का निर्देश दे चुके हैं। चर्चा है कि महिला कांस्टेबल ने अपनी एक सहकर्मी से इस बात को साझा भी किया है कि उस पर दबाव बनाया जा रहा है।

उसके परिवार तक से कई पुलिस अधिकारियों ने संपर्क किया है। उधर, एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने कहा कि यदि महिला कांस्टेबल पर किसी तरह का दबाव बनाया जा रहा है तो उसे सूचना देनी चाहिए। किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाने दिया जाएगा।        

इस हाईप्रोफाइल प्रकरण में वेस्ट यूपी के दो बदमाशों के भी दखल देने की बात चर्चा में है। हालांकि इस संबंध में कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। चर्चा है कि वेस्ट यूपी के बदमाश भी इस प्रकरण को निपटाने के लिए दबाव बनाने में जुटे है। ये दोनों ही इस समय दिल्ली और वेस्ट यूपी की जेलों में कैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed