{"_id":"5b98ca6a867a5501350ae2c8","slug":"woman-commit-suicide-on-doubt-of-husband-second-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला ने लगाई फांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात माह की गर्भवती महिला ने पति की दूसरी शादी के शक में फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर निवासी इस दंपत्ति का विवाह 5 वर्ष पूर्व हुआ था। इनका एक बेटा साढ़े तीन वर्ष का है और मृतका सात माह के गर्भ से थी।
विज्ञापन
मृतका को पति पर छिप कर दूसरी शादी करने का शक था। पति सिडकुल औद्योगिक संस्थान स्थित एक फैक्ट्री की पेंट शॉप में काम करता है। मंगलवार शाम को पति रोज की तरह काम से वापस आया तो उसका पत्नी से विवाद हो गया। उसके बाद दोनों सो गए।
विज्ञापन
रात में जब पति की नींद खुली तो महिला कमरे से गायब थी। उसने बाहर जाकर देखा तो महिला छत पर लगे पाइप से कपड़े के फंदे से लटकी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन