फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman case files against son and daughter-in-law, demands five crore rupees

कोर्ट पहुंचा अनोखा मामला: बच्चे की किलकारी सुनने को तरसी महिला, मुराद नहीं हुई पूरी तो बेटे व बहू के खिलाफ कराया मुकदमा

Thu, 12 May 2022 03:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रोशनाबाद (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोशनाबाद (हरिद्वार) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 12 May 2022 03:47 PM IST
सार

सास-बहू, पति-पत्नी के झगड़े संबंधित कई मामले कोर्ट पहुंचते हैं, लेकिन हरिद्वार जिले में एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। मां ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही पांच करोड़ रुपये की मांग की है। पढ़िए पूरा मामला...

विज्ञापन
Woman case files against son and daughter-in-law, demands five crore rupees
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला ने बेटे व बहू पर शादी के छह वर्ष बीतने पर भी संतान पैदा न करने और पौत्र या पौत्री के सुख से वंचित करने का आरोप लगाते हुए पांच करोड़ रुपये की राशि मांगी है। बेटे और बहू के खिलाफ घरेलू हिंसा की धाराओं के अंतर्गत न्यायालय में वाद दायर किया है। तृतीय एसीजे एसडी कोर्ट ने दायर वाद में 17 मई की तिथि लगाते हुए स्थानीय संरक्षण अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन


अधिवक्ता अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिडकुल स्थित हरिद्वार ग्रीन निवासी महिला साधना प्रसाद पत्नी संजीव रंजन प्रसाद ने पुत्र श्रेय सागर, पुत्रवधू शुभांगी सिन्हा और चार अन्य पर वाद दायर किया है। महिला ने कहा कि श्रेय सागर उसका एकमात्र बेटा है। बेटे की परवरिश में कोई कमी न हो अन्य संतान भी पैदा नहीं की। उसे पायलट बनाया।
विज्ञापन


वर्तमान में श्रेय सागर प्रतिष्ठित एयर लाइन कंपनी में बतौर पायलट कैप्टन है। महिला ने बताया कि बेटे श्रेय सागर को पायलट बनाने के लिए यूएसए से प्रशिक्षण में पैंतीस लाख रुपये की फीस, रहन-सहन का खर्च बीस लाख व पुत्र व पुत्रवधू की खुशी के लिए 65 लाख की ऑडी कार लोन लेकर खरीद कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मानसिक पीड़ा व उत्पीड़न करने का लगाया आरोप
दिसंबर 2016 में उन्होंने अपने बेटे श्रेय सागर की शादी शुभांगी सिन्हा पुत्री प्रिमांशु कुमार सिन्हा निवासी सेक्टर 75 नोएडा यूपी के साथ कराई। नवविवाहित दंपति को थाईलैंड भेजा। महिला ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने बेटे व बहू से एक पौत्र या पौत्री के लिए आग्रह किया तो पुत्रवधू रोजाना झगड़ा करने लगी। महिला ने दोनों पर पौत्र व पौत्री के सुख से वंचित कर मानसिक पीड़ा व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें..हजारों यात्री रोके:  बाबा केदार के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़, पैदल मार्ग पर भीड़ कम होने के बाद 26470 भेजे केदारनाथ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed