{"_id":"5c52c354bdec2256ab4e5f36","slug":"woman-bursary-award-for-two-girls-of-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार की दो बालिकाओं को वूमेन बर्सरी अवार्ड, मिलेगी इतनी राशि ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हरिद्वार की दो बालिकाओं को वूमेन बर्सरी अवार्ड, मिलेगी इतनी राशि
Sun, 03 Feb 2019 06:33 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 03 Feb 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार की दो बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए वूमेन बर्सरी अवार्ड (महिला छात्रवृत्ति) पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ और कैनेडियन टीचर्स फेडरेशन कनाडा के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन
यह प्रोत्साहन राशि केवल शिक्षकों की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने को बीएड आदि की पढ़ाई के लिए दी जाती है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलीपुर (बहादराबाद) में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ हरिद्वार की ओर से महिला सशक्तीकरण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं कैनेडियन टीचर्स फेडरेशन कनाड़ा ने संयुक्त रूप से पोषित वूमेन बर्सरी अवार्ड से संगठन के शिक्षकों की दो बेटी साक्षी चौहान पुत्री अश्वनी कुमार एवं साक्षी पुत्री अर्जुन सिंह क्रमश: औरंगाबाद व बौंगला को पांच-पांच हजार रुपये चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि हर प्रदेश में बीएड आदि करने के लिए पांच-पांच बालिकाओं को यह अनुदान दिया जाता है। खास बात ये है कि ये अवार्ड उन्हीं बालिकाओं को मिलता है जिनके पिता टीचर हों। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक चौहान, जितेंद्र चौधरी, शाशि श्रीवास्तव, कविता धीमान, अनुभा जैन, शिखा व प्रवीण कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन