फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman birth a child in ambulance

भूस्खलन से रास्ता बंद, गर्भवती ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

Thu, 13 Jul 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता Updated Thu, 13 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
woman birth a child in ambulance
new born child

भारी बारिश के चलते मार्ग भूस्‍खलन की चपेट में आ गया। जिसके चलते एंबुलेंस गर्भवती को अस्पताल तक नहीं पहुंचा सकी। गर्भवती ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। जानिए, पूरा मामला...

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विनीता पत्नी गज्जू को बुधवार की शाम को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद परिजनों ने उसे सीएचसी चकराता में भर्ती कराया। लेकिन पूर्व में रसोली के ऑपरेशन के चलते महिला की जान को खतरा बना हुआ था। यह देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन शाम छह बजे पांच पीपा के पास एंबुलेंस के पहुंचते ही रास्ते पर पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। अन्य वैकल्पिक मार्गों के भी अवरुद्ध होने से परिजनों के पास इंतजार के सिवाए कोई चारा नहीं बचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हालत बिगड़ती गई और...

woman birth a child in ambulance
demo pic - फोटो : अमर उजाला

लेकिन इस बीच महिला की तबियत ओर बिगड़ गई। इस बीच सूचना पाकर रात 09:30 बजे मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने पेड़ को हटा यातायात बहाल करा दिया।

लेकिन रास्ते में ही महिला की तबियत जब अचानक बिगड़ती चली गई तो 108 एंबुलेंस सेवा में तैनात स्वास्थ्य कर्मी उपेंद्र सिंह और श्याम सिंह ने रास्ते में ही रात 10:15 बजे दूरभाष पर चकराता स्थित डॉक्टर से फोन पर बात कर महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। इसके बाद रात एक बजे दोनों को सीएचसी सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed