फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman and scheduled caste leader condition in BJP.

पीएम मोदी का विचार, उत्तराखंड भाजपा ने किया दरकिनार

Wed, 02 Dec 2015 02:43 AM IST
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Dec 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
woman and scheduled caste leader condition in BJP.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीतकालीन सत्र में बाबा साहब अंबेडकर को याद करते हुए दलित समाज को आगे लाने में उनके योगदान की खूब तारीफ की लेकिन उनकी अपनी ही पार्टी भाजपा में दलित हाशिए पर हैं। सिर्फ दलित ही नहीं सामाजिक समरसता की पैरोकारी करने वाली भाजपा में महिलाओं को भी माकूल स्थान नहीं है।

विज्ञापन


हाल ही में जारी उत्तराखंड के बीस जिलाध्यक्षों की सूची इसकी गवाही के लिए काफी है। भाजपा ने बीस जिलों में दो महिला और एक अनुसूचित जाति के नेता को जिलाध्यक्ष की कुर्सी सौंपी है।
विज्ञापन


वैसे तो पार्टी नेता यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि निर्वाचन प्रक्रिया से उनका कोई लेना देना नहीं है, लेकिन जितने भी जिलाध्यक्ष घोषित किए गए, उनके नामों के पीछे प्रदेश चुनाव अधिकारी के विवेक पर बड़े नेताओं की हसरतें भारी पड़ी हैं। यही हाल मंडल अध्यक्षों के चुनाव में हुआ। 214 मंडलों में से 186 के चुनाव हो चुके हैं, लेकिन डेढ़ दर्जन भी मंडलों में ही अध्यक्ष की कमान अनुसूचित जाति वर्ग के नेताओं को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वोट लेने के वक्त तो याद आते हैं महिला दलित

woman and scheduled caste leader condition in BJP.

भाजपा ने पिछली बार सत्ता में रहते हुए राज्य में महिलाओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण देकर देश भर में मुनादी की थी।

विधानसभा से लोकसभा चुनाव में महिलाओं के वोट लेने के लिए इस फैसले की दुहाई दी गई, लेकिन ताजे सांगठनिक चुनाव में भाजपा ने महिला और अनुसूचित जाति वर्ग को हाशिए पर धकेल दिया। पुराने भाजपाई और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रह चुके सुरेश राठौर को हरिद्वार जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

वह अभी तक घोषित बीस जिलों में अकेले अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्लुक रखने वाले जिलाध्यक्ष हैं। जबकि निवर्तमान प्रदेश कमेटी में उत्तरकाशी व नैनीताल के जिलाध्यक्ष एससी वर्ग के थे, मगर अब केवल एक रह गया है। राज्य में 2011 की जनगणना के मुताबिक 19 प्रतिशत दलित हैं और भाजपा जिलाध्यक्षों में प्रतिनिधित्व पांच प्रतिशत भी नहीं।

मंडल अध्यक्षों में भी दलितों को नहीं भागीदारी

woman and scheduled caste leader condition in BJP.

राज्य की आधी आबादी महिला वर्ग को भी भाजपा ने संगठन से दूर रखा। रुड़की में कल्पना सैनी और बागेश्वर में उषा बिष्ट को ही जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

मंडल अध्यक्षों में भी दलितों को पर्याप्त भागीदारी नहीं दी गई। राज्य में भाजपा संगठन के कुल 214 मंडल है और 186 के अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं। हरिद्वार के कलियर मंडल, कुमाऊं के मालधनचौड़ समेत बमुश्किल डेढ़ दर्जन मंडलों में ही दलित वर्ग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए।

भाजपा के कुल सांगठनिक जिले- 22
कुल घोषित जिले- 20
महिला प्रतिनिधित्व- 02
अनुसूचित जाति वर्ग- 01

भाजपा के कुल सांगठनिक मंडल- 214
कुल घोषित मंडल- 186
दलित वर्ग का प्रतिनिधित्व- 18

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed