फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman accuses property dealer of rape

Dehradun News: महिला ने प्रॉपर्टी डीलर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sat, 15 Jun 2024 05:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses property dealer of rape
एक महिला ने प्रॉपर्टी डीलर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2017 से दुष्कर्म कर रहा है। मामले में पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




शहर की एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह चांचक में शादाब हुसैन के कार्यालय में काम करती थी। शादाब उस पर बुरी नजर रखता था और उससे छेड़खानी करता था। वर्ष 2017 में महिला की बिजनौर के नगीना में जमीन बिकी थी। इसमें से पांच लाख रुपये उसने शादाब को निवेश के लिए दिए थे। शादाब उस वक्त बीयर पी रहा था। उसने महिला को भी पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी। यह पीते ही वह बेसुध हो गई। इसका फायदा उठाकर शादाब ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं उसने इसकी वीडियो भी बना ली। तब से अब तक वह इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता आ रहा है। एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed