फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Witnesses winning India in basketball are fascinated for every penny

बचपन में गंवाया पैर, चुनौतियों की साक्षी

Fri, 23 Aug 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Witnesses winning India in basketball are fascinated for every penny
साक्षी चौहान ।
देहरादून। 12 वर्ष की उम्र में पैर गंवाया। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर। फिर भी देहरादून निवासी साक्षी चौहान ने बास्केटबॉल में देश का नाम रोशन करने की ठानी। मजबूत हौसलों और कड़ी मेहनत का नतीजा रहा कि वह अंडर-22 व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भारतीय टीम में शामिल हुई और टीम को जीत दिलाई। अब वह सीनियर व्हीलचेयर बास्केबॉल चैंपियनशिप में खेलना चाहती हैं। लेकिन आर्थिक तंगी उसकी राह में बाधा बनी हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को साक्षी चौहान ने बताया कि अगले महीने चेन्नई में भारतीय सीनियर व्हीलचेयर बास्केटबॉल के लिए ट्रायल होने हैं। इसमें चुनी जाने वाली टीम सीनियर वर्ल्ड व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खेलेगी। उन्होंने भी इस चैंपियनशिप के लिए मेहनत की है, लेकिन इसके लिए महंगी व्हीलचेयर चाहिए। इसकी कीमत 15-20 हजार रुपये है। लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह इस व्हीलचेयर को खरीद सकें। इसके लिए उन्होंने पैरालंपिक एसोसिएशन और विभाग से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में कट गया था पैर
साक्षी ने बताया कि जब वह 12 वर्ष की थी उस समय सड़क पार करते समय एक वाहन की चपेट में आने से उसका एक पैर खराब हो गया था। हादसे के एक-दो साल तक उसकी जिंदगी ठहर सी गई, लेकिन उसके बाद उसने हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब परिवार से हैं साक्षी
साक्षी ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनके पिता ट्रक चालक हैं। पैर के इलाज में काफी पैसा खर्च हुआ था। विषम हालातों में उन्होंने व्हीलचेयर खरीदी। लेकिन, अब उच्च तकनीकी व्हीलचेयर खरीदने के लिए परिजनों के पास पैसे नहीं हैं।
मामला एसोसिएशन के संज्ञान में नहीं हैं। यदि साक्षी एसोसिएशन के पास आएगी तो जरूर उसकी मदद की जाएगी।
-प्रेम कुमार, सचिव, उत्तराखंड पैरालंपिक एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed