फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   With the help of the World Bank, the mechanism of disaster management will be strengthened at the tehsil level.

Dehradun News: विश्व बैंक की मदद से तहसील स्तर पर आपदा प्रबंधन का मजबूत होगा तंत्र

Sat, 17 Jan 2026 07:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
With the help of the World Bank, the mechanism of disaster management will be strengthened at the tehsil level.
- राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की तर्ज पर तहसील स्तर पर व्यवस्थाओं को जुटाया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य में तहसील स्तर पर आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने की योजना बनाई है। इसके तहत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की तर्ज पर तहसील आपातकालीन परिचालन केंद्र के साथ ही कंट्रोल रूम बनाने समेत अन्य संसाधनों को जुटाया जाएगा।
पिछले साल धराली जैसी बड़ी आपदा आई थी, इसके बाद पुनर्निर्माण जैसे काम शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्य को और सुदृढ़ करने के लिए भी कार्य चल रहा है। इसमें आपदा युवा मित्र जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को शुरू किया गया। इसके अलावा तहसील स्तर पर भी आपदा प्रबंधन तंत्र को भी मजबूत करने की योजना बनाई गई है। यहां पर राज्य और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की तरह तरह तहसील आपातकालीन परिचालन केंद्र बनाने की योजना है।
विज्ञापन

----
कंट्रोल रूम,वाहन, उपकरण जुटाया जाएगा
तहसील स्तर आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए विश्व बैंक की यूप्रिपेयर योजना के तहत प्रस्ताव भेजने की तैयारी है। इसमें तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम बनाने से लेकर रेस्क्यू वाहनों की व्यवस्था होगी। इसके अलावा उपकरण समेत अन्य संसाधनों को जुटाया जाएगा। साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़ा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि किसी स्थान पर अगर आपदा आती है, तो जिले समेत अन्य जगहों से मदद भेजी जाती है पर तहसील स्तर पर व्यवस्थाओं के और अधिक मजबूत होने पर अधिक त्वरित और बेहतर ढंग से राहत, बचाव कार्य हो सकेंगे। इस योजना के लिए विश्व बैंक की यू प्रिपेयर योजना के तहत प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस दिशा में कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed