फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   With the end of the Corona crisis, the process of making DL in RTO picked up pace

कोरोना संकट खत्म होने के साथ ही आरटीओ में डीएल बनाने की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 09 Jun 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
With the end of the Corona crisis, the process of making DL in RTO picked up pace
कोरोना संकट के चलते पिछले दो साल से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का इंतजार कर रहे वाहन स्वामियों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना कम होने के साथ ही आरटीओ दफ्तर में पूरी क्षमता के साथ ड्राइविंग लाइसेंस बनने लगे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अब रोजाना 150 लर्निंग, 175 स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के साथ ही करीब 150 पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संकट के चलते आरटीओ दफ्तर में पिछले दो साल से लाइसेंस का काम पहले कई महीने तो पूरी तरह ठप रहा। बाद में कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने पर लाइसेंस बनाने का काम शुरू किया गया, लेकिन कोरोना के खतरे को देखते हुए ड्राइविंग लाइसेंस का कोटा निर्धारित कर दिया गया। एक दिन में सिर्फ 25 ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ऐसे में बैकलॉग बढ़कर दस हजार तक पहुंच गया। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर स्थिति ऐसी बन गई कि वाहन स्वामियों को पंजीकरण कराने के बाद चार-चार महीने तक का लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन अब जबकि कोरोना संक्रमण की स्थितियां सामान्य हो गई हैं तो ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में तेजी आई है।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रशासन) द्वारिका प्रसाद ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस का बैकलॉग काफी हद तक समाप्त कर दिया गया है। ज्यादा से ज्यादा वाहन स्वामियों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जा चुका है। आरटीओ दफ्तर में फिलहाल 500 ड्राइविंग लाइसेंस रोजाना जारी किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बैकलॉग समाप्त करने के साथ ही सभी के ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed