फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   winter tourism in kedarnath.

विंटर टूरिज्म के लिए तैयार है केदारनाथ धाम

Fri, 31 Oct 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 31 Oct 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
winter tourism in kedarnath.

सर्दियों में सन्नाटे में डूबा रहने वाला केदारनाथ धाम में अब बर्फबारी के बीच भी चहल-पहल बनी रहेगी। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान(निम) की पहल पर नवंबर के पहले हफ्ते में 50 लोगों का दल केदारनाथ पहुंच रहा है।

विज्ञापन


दून के युवाओं का यह दल केदारनाथ से चौमासी तक का ट्रेक भी करेगा और यह भी देखेगा कि आखिरकार चौराबाड़ी ताल से किस तरह से केदारनाथ को नुकसान पहुंचा। निम इस पूरे अभियान को बिना हानि-लाभ की परवाह के संचालित करने को तैयार है।
विज्ञापन


केदारनाथ में निर्माण कार्य में जुटे निम ने इस बार केदारनाथ में विंटर टूरिज्म के लिए पहल की है। इसी के तहत यह पहला दल है जो केदारनाथ पहुंच रहा है। इस दल में दून के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं के युवा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दल को साजो सामान और गाइड उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निम ने उठाई है। दल न सिर्फ केदारनाथ का भ्रमण करेगा बल्कि चौराबाड़ी ताल पहुंचकर यह भी देखेगा कि केदारनाथ में आपदा किस तरह से आई। शिला ने मंदिर को किस तरह से बचाया और अब केदारनाथ का स्वरूप क्या हो गया है।

विंटर टूरिज्म और आपदा प्रबंधन का मिश्रित रूप

winter tourism in kedarnath.

इसके साथ ही यह दल केदारनाथ से चौमासी तक का ट्रेक भी करेगा। यही ट्रेक है जिसे प्रदेश सरकार वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रही है। इसकी जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गई है।

23 किलोमीटर के इस ट्रेक का सर्वे एक बार निम पहले भी कर चुका है। इस रूट पर दल केजाने से यह भी साबित होगा कि यह रूट वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है।

इस रूट पर चौमासी के बाद जाल मल्ला, ताल मल्ला सहित दर्जन भर से अधिक गांव है। यही गांव हैं जिन्होने जून 2013 की आपदा में सबसे अधिक नुकसान उठाया। इस रूट के विसित होने पर इन गांवों को भी फायदे की उम्मीद है।

निम के मुताबिक यह बहुत अधिक विंटर टूरिज्म और आपदा प्रबंधन का मिला जुला रूप भी होगा। कोशिश यह भी है कि पर्यटन के साथ-साथ आपदा के बारे में भी लोगों को बताया जा सके। यही वजह है कि वासुकी ताल के साथ-साथ गांधी सरोवर (चोराबाड़ी) तक की ओर यह दल रुख करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed