फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   winter line carnival in mussoorie

पहाड़ों की रानी में जुट गया है पूरा ‘भारत’

Sat, 28 Dec 2013 10:07 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Sat, 28 Dec 2013 10:07 AM IST
विज्ञापन
winter line carnival in mussoorie

मनोहारी नजारा, सुरमयी शाम और लोकवाद्यों की थाप के बीच पहाड़ों की रानी में विंटर लाइन कार्निवाल-2013 का रंगारंग आगाज हो गया।

विज्ञापन


विभिन्न प्रदेशों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। देश-विदेश से आए सैलानी कलाकारों की प्रस्तुतियों पर थिरकने से रोक नहीं सके। माल रोड पर देश की सांस्कृतिक विरासत की छटा बिखर गई थी।

शुक्रवार शाम लाइब्रेरी चौक पर प्रदेश के नियोजन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर कार्निवाल का उद्घाटन किया।

इससे पूर्व दोपहर में लंढौर स्थित सर्वे मैदान से विधायक गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, फिल्म अभिनेता टॉम आल्टर ने शोभायात्रा में शामिल विभिन्न प्रदेशों (उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, असम, मध्य प्रदेश, हिमाचल, आंध्र प्रदेश) की झांकियों को रवाना किया।
विज्ञापन


झांकियों के साथ उत्तराखंड के कलाकार छपेली नृत्य, आंध्र प्रदेश के कलाकार मथैया नृत्य और पंजाब के कलाकार भंगड़ा करते चल रहे थे। शोभायात्रा लंढौर बाजार, पिक्चर पैलेस, कुलड़ी बाजार, माल रोड होते हुए लाइब्रेरी चौक पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां ढोल दमाऊ की थाप और रणसिंगा की गर्जना पर सैकड़ों सैलानी झूम उठे। देर शाम तक नृत्य का दौर चलता रहा। अगले चार दिन तक विभिन्न आयोजनों के जरिये सैलानियों को उत्तराखंड की लोक विरासत से रूबरू कराया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकार, बालीवुड कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे।

कार्निवाल देगा पर्यटन को सहारा
मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश पांच माह तक आपदा से जूझता रहा। इस त्रासदी ने प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय को चौपट कर दिया। अब जनजीवन ढर्रे पर आया है। उन्होंने कहा कि विंटर लाइन कार्निवाल से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने सीएम की ओर से कार्निवाल आयोजन समिति को दस लाख रुपये देने की घोषणा भी की। कार्निवाल समिति के अध्यक्ष और डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने आयोजन के दौरान सैलानियों को कोई असुविधा न होने देने का वादा किया।

उपाध्यक्ष और नगर पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कलाकारों और सैलानियों का आभार जताया। विधायक गणेश जोशी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन माथुर आदि मौजूद रहे।


आईएमए बैंड ने मोहा मन
कार्निवाल के दौरान लाइब्रेरी में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के बैंड की धुनों ने खूब समा बांधा। माल रोड पर आईटीबीपी के पर्वतारोही जवानों ने रॉक क्लाइंबिंग का प्रदर्शन किया तो सैलानी रोमांचित हो उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed