फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   winter is harmful for diabetes patients

चुपके से जान ले रहा है ये दिल

Tue, 19 Nov 2013 10:07 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Nov 2013 10:07 AM IST
विज्ञापन
winter is harmful for diabetes patients

देहरादून में सर्दियों में सबसे अधिक खतरा डायबिटीज रोगियों के दिल पर मंडरा रहा है। डायबिटीज के रोगियों को साइलेंट हार्ट अटैक पड़ रहा है।

विज्ञापन


अधिकांश को सुबह पड़ा अटैक
तीन दिन के अंदर हार्ट अटैक के जो रोगी आए हैं इनमें अधिकांश को सुबह अटैक पड़ा है। इनमें 70 फीसदी रोगी डायबिटिक हैं। दून अस्पताल और कोरेनेशन (फोर्टिस) में पांच दिन के अंदर आठ रोगी ब्रॉट डेड लाए गए। इन्हें बिना एंजाइना के हार्ट अटैक पड़ा था।
विज्ञापन


पढ़ें, राजधानी में निराधार हो गया आधार कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वालों के मुताबिक इनमें सीने के दर्द के अलावा हार्ट अटैक के बाकी लक्षण पाए गए थे। इन रोगियों को डायबिटीज भी थी। फोर्टिस के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा योगेंद्र सिंह ने बताया कि डायबिटीज के रोगियों में साइलेंट हार्ट अटैक पड़ता है। रोगियों को सुबह के वक्त अधिक दिक्कत हो जाती है। डायबिटिक हृदय रोगियों को ठंड में बहुत एहतियात बरतना चाहिए।


सुबह ही क्यों होती है दिक्कत
अधिकांश हृदय रोगियों को सुबह दिक्कत होती है। इसकी वजह है कि शरीर का सिम्पैथेटिक इस्टीमुलेशन न्यूनतम स्तर पर होता है। इस्टीमुलेशन का काम हृदय की धड़कन तेज करने का होता है।

पढ़ें, पिता के सपने के लिए बेटी ने रचा नया रिकॉर्ड

शरीर यह कार्य उस गति से नहीं कर पाता जिससे हार्ट बैठ जाता है। शरीर की मैटोबोलिज्म प्रक्रिया भी सुस्त रहती है जिससे हृदय की मांसपेशियां पिक अप नहीं ले पातीं।

डायबिटिक को इसलिए खतरा अधिक
हाई ब्लड शुगर की वजह से रोगियों के गुर्दों, फेफ ड़ों और लीवर में भी दिक्कत आने लगती है। यह हो सकता है कि इन अंगों की खराबी का कोई लक्षण न उभरा हो लेकिन अंगों में कमजोरी रहती है। जब हार्ट अटैक पड़ता है तो शरीर हृदय की रिकवरी के लिए जोर लगाता है। ऐसे में गुर्दों और दूसरे अंगों में कमजोरी के कारण अपेक्षित सपोर्ट न मिलने से रिकवरी नहीं हो पाती।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करे---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed